Wednesday 21st of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: बेमेतरा जिले के ग्राम साजा में भूनेश्वर साहू के निर्मम हत्या के विरोध में आयोजित छत्तीसगढ़ बंद के समर्थन में भाजपा द्वारा कोरबा भी कराया जाएगा बंद-

Vivek Sahu

Mon, Apr 10, 2023

कोरबा –

बेमेतरा जिले के ग्राम साजा में 10 अप्रैल को दो पक्षों में हुए तनाव में भूनेश्वर साहू के निर्मम हत्या के विरोध में आयोजित छत्तीसगढ़ बंद के समर्थन में भाजपा द्वारा कोरबा जिला भी बंद कराया जाएगा ।

भाजपा ने कोरबा जिले के अपने समस्त कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है, कि छत्तीसगढ़ राज्य के बेमेतरा जिले के ग्राम साजा में दिनांक 08 अप्रैल 2023 को कुछ लोगों द्वारा लव जिहाद के मामले को लेकर हिंदू परिवार के भाई भूनेश्वर साहू की नृशंश हत्या कर दी गई है, जो कि अत्यंत निंदनीय है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश ने कल दिनांक 10 अप्रैल 2023, सोमवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक पूरे प्रदेश में बंद का आह्वान किया है, इसी तारतम्य में भाजपा कोरबा जिले के सभी कार्यकर्ताओं से सादर निवेदन किया गया है कि इस बंद में सहयोग प्रदान करते हुए समस्त प्रतिष्ठानों को आग्रह पूर्वक बंद करवाकर प्रदेश स्तरीय बंद को सफल बनाएंगे तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश में आए दिन हो रहे हिंदू समाज में अत्याचार पर अंकुश लगाने में अपना योगदान देंगे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन