Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: कोरबा पुलिस की अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी

Vivek Sahu

Mon, Feb 19, 2024
कोरबा। श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर लगातार पुलिस के द्वारा अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में दिनांक 18/02/2024 को भी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब एवं नशीली पदार्थ के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/ चैकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है। उरगा पुलिस के द्वारा आरोपी चंद्रदेश महंत एवं श्रीमती रजवाना बेगम के कब्जे से 276 नशीली टेबलेट जप्त कर नार्कोटिक्स अधि. के तहत किया गया कार्यवाही। कोतवाली पुलिस के द्वारा राताखार अटल आवास के पास 01 आरोपी जानकी मिश्रा के कब्जे से 03 किलो गांजा जप्त किया गया जिसमें एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया। कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 05 प्रकरणों में कुल 57 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 41 पाव देसी प्लेन मंदिरा शराब किया जप्त, कुल 05 लोगों को भेजा गया जेल है। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट की कार्यवाही किया गया है। ▪️चौकी सर्वमंगला क्षेत्र अंतर्गत सर्वमंगला चौक उद्यान के पास से 41 पाव देसी प्लेन मंदिरा शराब को किया गया जप्त। ▪️थाना हरदीबाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर पखनापारा में 40 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त। ▪️थाना बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत सुमेधा में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त। ▪️चौकी राजगामार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छापर भाटा बुंदेली में 04 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त। ▪️थाना लेमरू क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़गांव में 03 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त। *पुलिस टीम के द्वारा आगे भी अवैध कारोबार पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी।*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन