Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: कोरबा पुलिस के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट की कार्यवाही किया गया

Vivek Sahu

Wed, Feb 21, 2024
श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर शहर के मुख्य चौक चौराहों पर पैदल पेट्रोलिंग किया गया। इसी कड़ी में दिनांक 20/02/2024 को थाने चौकी अंतर्गत पैदल पेट्रोलिंग के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/ चौकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है। कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पैदल पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग में शहर के मुख्य चौक चौराहा एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर पेट्रोलिंग किया गया गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। पेट्रोलिंग के दौरान 17 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट की कार्यवाही किया गया। साथ ही साथ पुलिस टीम को पेट्रोलिंग के दौरान आम जगह पर शराब का सेवन करने वालों 15 लोगों के विरुद्ध भी 36(च) के तहत कार्यवाही किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन