Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: कोरबा पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाना, ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट, धारा 304 ए भादवि के तहत कुल 106 लोगों पर लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की गई

Vivek Sahu

Tue, Mar 5, 2024
कोरबा। श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोिलंग किया गया। इसी कड़ी में दिनांक 04/03/2024 को थाना चौकी एवं यातायात के द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख़्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपित्रत अधिकारी थाना/चौकी एवं यातायात के द्वारा लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही किया गया है। *लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही करते हुए कुल 106 लोगों पर किया गया :-* ▪️शराब पीकर वाहन चलाना- 68 ▪️ओवर स्पीड वाहन चलाना- 07 ▪️बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना- 28 ▪️धारा 304 भादवि के तहत- 03 कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही करते हुए 22 प्रकरणों में लगभग कुल 35000 रुपए वसूले। कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पैट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक चौराहा एवं भीडभाड वाले इलाकों में जाकर पैट्रोलिंग किया गया गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं ओवर स्पीड वहां चलने वाले पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया। लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत वाहनों को चेक किया गया और उन्हें समझाया गया कि ओवर स्पीड वहां ना चलाएं ना ही शराब पीकर वाहन न चलाऐ और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे उनको समझाया गया एवं हिदायत भी दिया गया। पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की गई।आगे भी पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन