Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर लगातार हो रही कार्रवाई

Vivek Sahu

Sun, Feb 11, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा के द्वारा राज्य में किसी भी प्रकार के अवैध नशा पर प्रभावी कार्यवाही के अभियान चलाकर अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया ।   जिस पर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी से मार्गदर्शन प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा के पर्यवेक्षण में जिला के सभी थाना/चौकी में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर एवं अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी है। गांव में थाना प्रभारीगण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अवैध शराब की सूचनाएं देने लोगों को प्रेरित किया जा रहा है जिससे कई थाना क्षेत्र से अवैध महुआ शराब बनाने की सूचनाएं पुलिस टीम को प्राप्त हो रही है।   जिन पर कार्रवाई किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल 08 फरवरी को थाना दर्री के अयोध्या पुरी में रोड फौजी लॉज के सामने, थाना उरगा के उरगा, थाना उरगा के ग्राम बरीडीह, थाना हरदीबाजार के ग्राम ओडालीडीह बोईदा, थाना हरदीबाजार के उतरदा नवाडीह, थाना हरदीबाजार के ग्राम रलियादो स्थानों में, थाना हरदीबाजार के ग्राम कटसीरा, थाना बालको के लालघाट, चौकी राजगामार के ग्राम करवा, थाना दीपका के तिलवारी पर डोगरी, चौकी मानिकपुर के कदमहाखार, थाना पाली के ग्राम मदन, थाना पाली के ग्राम सैला बजरंग चौक के पास, थाना कोतवाली के राताखार नदियाखाड, थाना कुसमुंडा के गेवरा बस्ती, थाना कुसमुंडा के बिरदा, थाना कुसमुंडा के धर्मपुर दशहरा मैदान के पास, थाना कटघोरा के शिकरी मोहल्ला, थाना सिविल लाइन रामपुर के ग्राम नकटीखार में संबंधित थानों की टीम के द्वारा रेड किया गया। कई स्थानों पर अवैध महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर महुआ पास और भट्टी को नष्ट किया गया है, साथ ही अवैध शराब बनाने, बेचने और पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई किया गया।   पुलिस टीम की कार्यवाही में मिले 25 व्यक्ति, कुल 323 लीटर महुआ शराब जप्ती की गई है। 25 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। आगे भी कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही जारी रहेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन