Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: इत्तेहाद कमेटी कोरबा का रोजा इफ्तार कार्यक्रम, खुशहाली व अमन चैन की मांगी दुआ।

Vivek Sahu

Wed, Apr 3, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )स्थानीय इत्तेहाद कमेटी कोरबा के जानिब से एक बड़ी रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन रानी गेट पुरानी बस्ती के मैदान में किया जहां इमाम साहब ने नमाज अदा करवाकर देश में खुशहाली एवं अमन चैन की दुआ माँगी । कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माहे रमजान के इस मुबारक माह में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ। जहां सभी धर्म के लोगों ने शामिल होकर गंगा जमुनी तहजीब को मजबूत करने का कार्य किया। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, पवन अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद धरम निर्मले ने कहा कि ऐसे मुकद्दस इबादतों के महीने में होने वाले ऐसे मौके पर सभी धर्म, जाति के भाई एक साथ इफ्तार कर आपसी भाईचारे को मजबूत कर मिसाल पेश करते हैं जो वर्तमान समय में काफी जरूरी भी हैं। कमेटी के प्रवक्ता ने बताया कि इस मुकद्दस मौके पर इनके अलावा पूर्व पार्षद मनीष शर्मा,आरिफ़ खान, पार्षद सुफल दास, मिर्जा आसिफ बेग, मोहसिन मेमन,हुसैन खान, समीर, अजहर, दानिश, अदनान, अमन, जसीम मेमन, बाबू मिर्जा, अमन मिर्जा, कुमैल अख्तर, युसूफ, आरिफ, रेहान, सोहेल, गोल्डी, जुनैद, अल्तमस सहित सभी कौम के लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन