Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: अधिवक्ता नियुक्ति और विधिक सहायता के संबंध में दी गई जानकारी

Vivek Sahu

Sun, Jan 28, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) न्यायमूर्ति श्री संजीव खन्ना न्यायाधीश भारत के सर्वोच्च न्यायालय और कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के अनुमोदन से अखिल भारतीय कैंप 2024 अभियान चलाने का निर्णय लिया गया , उक्त अभियान को 75 में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी 2024 को वर्चुअल माध्यम से प्रारंभ किया गया । अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्तमान में जेल में बंद ऐसे व्यक्तियों की पहचान करना है, जो अपराध के समय संभावित रूप से नाबालिग थे और उन्हें सहायक दस्तावेजों के साथ किशोरता के दावे के लिए आवश्यक आवेदन दाखिल करने में सहायता करना है| इस तारतम्य में दिनांक 27/01/2024 को उप जेल कटघोरा एवं दिनांक 28 जनवरी 2024 को जिला जेल कोरबा में किशोरों की पहचान करने और विधिक सहायता प्रदान करने के लिए श्रीमती शीतल निकुंज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा एवं लीगल एट डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सदस्यों के द्वारा जेल का भ्रमण व विधिक जागरूकता शिविर किया गया, साथ ही बंदियो की आयु के संबंध में जानकारी लिया गया| जिस पर जिला जेल कोरबा एवं उप जेल कटघोरा में वर्तमान में कोई भी किशोर बंदी नहीं मिला व लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सदस्यों द्वारा समस्त बंदियो से उनकी उम्र के संबंध में जानकारी लिया गया एवं उनके आयु से संबंधित दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया| सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा बंदियो के संबंध में आने वाली समस्याओं, निशुल्क अधिवक्ता नियुक्ति व अन्य कानूनी जानकारी प्रदान करते हुए उपस्थित बंदियो को विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, निशुल्क अधिवक्ता नियुक्ति, जमानत पेश करने में होने वाली समस्या व अन्य कानूनी जानकारी दिया गया । जेल में बंदियों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधा व बंदियों को दी जाने वाली भोजन का निरीक्षण व जानकारी लिया गया। विधिक जागरूकता शिविर में श्री विजयानंद जेल अधीक्षक जिला जेल कोरबा व पैरालीगल वॉलिंटियर उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन