Wednesday 21st of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने क्षत्रिय राठौर समाज के भवन के विकास कार्यों का किया लोकार्पण ।

Vivek Sahu

Mon, Apr 28, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने रविवार को क्षत्रिय राठौर समाज के डीडीएम रोड स्थित सामाजिक सामुदायिक भवन का आंतरिक विकास ए सी, शेड समेत अन्य विकास कार्य लागत 11लाख एवं फीता काटकर लोकार्पण किया ।   इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा की ट्रिपल इंजन की सरकार में कोरबा शहर के हर विकास कार्यों को तेजी से और गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जा रहे हैं। वार्डों के साथ शहर के सभी समाज के मांग अनुरूप कार्य भी कराए जा रहे हैं।   क्षत्रिय राठौर समाज के लिए विधायक मद 2024-25 में कुल 11 लाख की राशि आप सभी की माँग पर जारी की गई थी। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आज बहुत हर्ष का विषय है कि समाज के सामुदायिक भवन का विकास कार्य का लाभ सभी को मिलेगा ।   कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने भी समाज को संबोधित करते हुए बधाई एव शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्रीमती उर्वशी राठौर, प्रभादेवी राठौर, कोसबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश राठौर, सुजीत राठौर, ओपी राठौर समेत अन्य लोग उपस्थित थे ।   कन्नौजिया राठौर समाज के भवन तक पहुँच मार्ग तक के 10 लाख की घोषणा । दादरखुर्द मैगज़ीन भाटा में कन्नौजिया राठौर समाज के सामुदायिक भवन में आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन में मंत्री श्री देवांगन शामिल हुए।   इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने समाज के भवन का लोकार्पण किया।   मंत्री श्री देवांगन द्वारा जिला खनिज न्यास मद से 25 लाख की स्वीकृति दी गई थी, जिसका कार्य तेज गति से जारी है, इसके अलावा समाज के भवन तक पहुँच मार्ग के निर्माण के लिए 10 लाख की घोषणा की।   इस अवसर पर समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्री कन्हैया लाल राठौर, सीताराम राठौर, चेतन राठौर, पार्षद तरुण राठौर, सुभाष राठौर समेत अधिक संख्या में समाज जन उपस्थित रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन