Wednesday 21st of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: दर्री के चार वार्डों को उद्योग मंत्री कल देंगे 99 लाख के विकास कार्यों की सौगात।

Vivek Sahu

Sat, Apr 19, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )कोरबा नगर निगम के दर्री जोन के चार वार्डों में वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शनिवार को 99 लाख के विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत करेंगी। दोपहर तीन बजे साडा भवन जमनीपाली में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड 47 अगारखार सांस्कृतिक मंच के पास सामुदायिक भवन व किचनशेड निर्माण कार्य लागत 25 लाख, वार्ड क्रमांक 47 जमनीपाली में स्थित कांजी हाउस का जीर्णोधार एव विकास कार्य लागत 29 लाख व इसी तरह अग्र भवन साडा कॉलोनी जमनीपाली में दोपहर 3.45 बजे आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 51 सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर सामुदायिक भवन में ऊपरी तल में हॉल व कक्ष निर्माण विस्तार कार्य लागत 25 लाख, इसी तरह वार्ड क्रमांक 52 दर्रीखार में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 25 लाख,कुल 99 लाख के कार्यों का भूमिपूजन संपन्न होगा।।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन