Wednesday 21st of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: विकास खंड कोरबा में पीएम आवास सर्वे कार्य का शुभारंभ।

Vivek Sahu

Mon, Apr 21, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) कोरबा जनपद के अंतर्गत मोर द्वार साय सरकार अंतर्गत पीएम आवास के सर्वे कार्य का शुभारंभ किया गया। ग्राम पंचायत चचिया में जनपद अध्यक्ष श्रीमती बीजमोती राठिया द्वारा आवास सर्वे किया गया एवं मोर द्वार साय सरकार अभियान अंतर्गत शत प्रतिशत पात्र आवास हितग्राहियों के सर्वे किए जाने की विस्तार से जानकारी दी गई।   इस अवसर पर ग्राम के सरपंच, पंच,आवास हितग्राही, जनपद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत स्थाई प्रतीक्षा सूची एवम् आवास प्लस में छूटे पात्र ग्रामीण परिवारों को लाभान्वित करने के लिए सर्वेक्षण का विशेष पखवाड़ा मोर दुआर साय सरकार महाअभियान 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक कराया जा रहा है ।   शनिवार को प्रधानमंत्री सर्वेक्षण एप्लिकेशन आवास प्लस 2.0 के माध्यम से कोरबा जनपद पंचायत में 24 जनपद सदस्यों द्वारा अलग अलग पंचायतों में सर्वेक्षण का कार्य करवाया गया।   जिसमें चचिया ग्राम पंचायत में हितग्राही श्री मोती/अजीतसिंह और प्रमीला बाई/श्याम सुंदर का सर्वे का कार्य जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बीज मोती राठिया के द्वारा किया गया। साथ ही रैली के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया जिससे अधिकतम ग्रामीण इस सर्वे का लाभ उठा सकते।   सर्वे कार्य प्रमुख रूप से ऐसे हितग्राही जिनका कच्चा मकान हो,कोई शासकीय सेवा में न हो ,2.5 एकड़ से ज्यादा सिंचित भूमि न हो, किसी प्रकार आयकर दाता न हो पात्र होगा। इस अवसर पर सरपंच श्री श्याम बरन राठिया, उपसरपंच विजय कुमार पटेल, एडीओ आशुतोष मिश्रा ब्लॉक कॉर्डिनेटर देवानंद श्रीवाश, रोजगार सहायक तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इसी तरह गढ़उपरोडा में जनपद सदस्य व उपाध्यक्ष श्रीमती कौशल्या विश्वनाथ कंवर के द्वारा पीएम आवास के सर्वे कार्य का शुभारंभ किया गया।   उन्होंने हितग्राही जयमंगल सिंह तथा चंदन सिंह सर्वे किया। साथ ही मोर दुआर साय सरकार का नारा लगाते हुए रैली निकाली गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन