Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: ज्योत्सना के समर्थन में सैकड़ों युवा कांग्रेस में शामिल

Vivek Sahu

Sat, Mar 30, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) कोरबा लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत के समर्थन में बड़ी संख्या में युवाजन कांग्रेस में शामिल हुए। सांसद के कार्यों तथा कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क व संवाद से प्रभावित होकर इन्होंने कांग्रेस में प्रवेश कर निष्ठा जाहिर की है।   इस मौके पर सांसद ने कहा कि मैं आप लोगों के बिना लड़ नहीं सकती,आप लोगों का बड़ा योगदान है। कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। आप लोगों का सहयोग मिल रहा है। सांसद ने कहा कि लोग हमसे जुड़ रहे हैं और पक्ष में वातावरण बन रहा है। कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रत्येक गरीब परिवार की एक महिला को 8333 रुपये प्रतिमाह देने का निर्णय किया गया है।   आयोजित कार्यक्रम में कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तुलसीनगर, साकेत नगर, गेरवाघाट, चिमनीभट्टा, सुभाष ब्लॉक, रामनगर, खपराभट्टा, बालको, रिस्दी व शारदा विहार के राकेश गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, ईश्वर बंजारे, लोकेश दास, नीलेश, प्रदीप, बिट्टू, नागेश, श्रेयश, आशीष बंजारे, कैलाश कुर्रे, निपेन्द्र टोप्पो, अंकुश शुक्ला, आकाश शर्मा, श्रीनिवास केरकेट्टा, राहुल यादव, राकेश पटेल, शिव डहरिया, राहुल सिंह, आदित्य जायसवाल, आशु, अमन, संदीप, अतुल, अंकित यादव, कुलदीप ठाकुर, संदीप सिंह, जितेन्द्र आदि सैकड़ों की संख्या में लोग कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित सांसद ज्योत्सना महंत, महापौर राजकिशोर प्रसाद, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि हरिश परसाई, संतोष राठौर, युवा नेता कलीम सिद्दीकि आदि ने कांग्रेस का गमछा पहना कर पार्टी में प्रवेश कराया। चुनाव में प्रत्याशी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने का सभी ने संकल्प लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन