Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: सभी थाना/ चौकी क्षेत्र में कराया गया फ्लैग मार्च

Vivek Sahu

Fri, Mar 22, 2024
कोरबा। होली एवं रमज़ान ईद त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान व श्रीमती नेहा वर्मा एवं सभी राजपत्रित अधिकारीयों के पर्यवेक्षण में सभी थाना/चौकी क्षेत्र में आज प्रशासन व पुलिस ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया । गुंडे तथा असामाजिक तत्वों को हतोत्साहित और जन सामान्य में सुरक्षा का बोध कराने प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली से लेकर शहर के मुख्य चौक चौराहे से होते हुए कोसाबाड़ी तक फ्लैग मार्च निकला गया। जिसमें जिला प्रशासन और पुलिस के तरफ से कुल 200 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारीयों ने हिस्सा लिया । इसी प्रकार थाना कटघोरा, दर्री, करतला, पाली, बांगो, दीपका क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। चारपहिया एवं दोपहिया वाहन में सवार पुलिस कर्मियों के द्वारा होली एवं शब ए बरात त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने हेतु अपील की गई। साथ ही जिले के गली मोहल्लों एवं चौक चौराहों में पुलिस बल द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने हेतु अपील की जा रही है । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जन सामान्य से सौहाद्रपूर्ण ढंग से होलिका दहन रंग रंगोत्सव (धुलेडी) को शांति एवं भाईचारे से मनाने की अपील की गयी । कोरबा पुलिस के द्वारा होली त्योहार में लोगों से सौहाद्र पूर्ण होली त्यौहार मनाने, जबरदस्ती रंग न लगाने, होली में शराब के नशे में तीन सवारी वाहन न चलने किसी प्रकार के हुड़दंग न करने की अपील की गई। कोरबा शहर में हुए फ्लैग मार्च में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अजीत बसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नाग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, श्रीमती नेहा वर्मा, एसडीएम श्रीकांत वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविन्द्र मीना, हेडक्वार्टर डीएसपी श्रीमती प्रतिभा मरकाम तथा अन्य अधिकारी कर्मचारियों के साथ पुलिस व प्रशासन की टीम व सुरक्षा बलों नेछ शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में पैदल फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि शांतिपूर्वक होली त्यौहार मनाने वालों के साथ पुलिस मित्र, हुड़दंग करने वाले एवं गुंडे बदमाशों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन