Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर 02 दिन में 156 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया

Vivek Sahu

Sat, Feb 24, 2024
श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर वाहन चेकिंग किया गया। कोरबा में हो रहे एक्सीडेंट को देखते हुए विशेष अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में दिनांक 22/02/2024 एवं दिनांक 23/02/2024 2 दिन के अंदर थाने चौकी क्षेत्र अंतर्गत शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/ चौकी के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही किया गया है। कोरबा पुलिस के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात नियमों के तहत मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही किया गया। पुलिस के द्वारा ब्रिथ एनालाइजर के माध्यम से चेक करके शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पूरे कोरबा जिले के सभी थाना क्षेत्र में कार्यवाही किया गया। कोरबा पुलिस के द्वारा 2 दिन चेकिंग के दौरान 259 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। ब्रिथ एनालाइजर के माध्यम से चेक करके शराब पीकर वाहन चलाने वाले 156 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। लगातार हो रहे एक्सीडेंट को देखते हुए उसमें कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन, पिकअप, बस, ट्रक एवं ट्रेलर को चेक किया गया। कोरबा पुलिस के द्वारा 2 दिन के भीतर कार्यवाही करते हुए दोपहिया वाहन के विरुद्ध 64 मामले, चारपहिया वाहन जिसमें कार, पिकअप के विरुद्ध 49 मामले एवं हाईवा, ट्रक, ट्रेलर के विरुद्ध 43 मामलों में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध यातायात के नियम के तहत कार्यवाही किया गया, वाहन को जप्त कर न्यायालय में पेश किया गया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले जितने भी वहां को पुलिस ने जप्त किया है उन सभी गाड़ियों के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही करने के लिए आरटीओ को भेजा जा रहा है आने वाले समय में इनका लाइसेंस को निरस्त किया जाएगा। *कोरबा पुलिस टीम के द्वारा आगे भी विशेष अभियान के तहत् एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जाएगी* साथ ही आम जनता से अपील की जाती है कि शराब पीकर वाहन न चलाएँ और न ही अपने परिचित को नशे की हालत में वाहन चलाने दें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन