Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: धरम लाल कौशिक ने बूथ विजय अभियान का किया शुभारंभ, कार्यकर्ताओं के घर लगाया झंडा

Vivek Sahu

Sun, Mar 31, 2024
कोरबा  भाजपा के वरिष्ठ नेता धरम लाल कौशिक पार्टी के बूथ विजय अभियान की शुरुआत करने एक दिवशीय प्रवास पर कोरबा पहुंचे। उन्होंने कोरबा जिले में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर में पार्टी का झंडा लगाया इसी के साथ बूथ विजय अभियान की शुरुआत हुई, ये अभियान संपूर्ण प्रदेश सहित देश भर में छाया जा रहा है।   कोरबा ( न्यूज उड़ान )प्रवास के दौरान श्री कौशिक ने पत्रकारों से चर्चा करते बताया कि प्रदेश में भाजपा की विष्णु सरकार ने 100 दिन में ही महतारी वंदन योजना से लाखों महिलाओं के खाते में करोड़ों रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किया जिससे महिलाओं को आर्थिक संबल मिला। किसानों को अंतर की राशि एक एकड़ में 19 हजार के हिसाब से 13320 करोड़ रुपए सीधे उनके खाते में जमा किया गया, इसी तरह तेंदू पत्ता संग्राहकों को 55 सौ रूपये मानक बोरा के हिसाब से देने का निर्णय लिया गया है।   भारतीय जनता पार्टी की सरकार के इस अभूतपुर निर्णय से निश्चित ही जानता को लाभ मिला है. हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र व राज्य दोनो जगह है इस बात को जनता भली भांति जानती है, इस बार प्रदेश की सभी 11 सीटें जीत रहे हैं फिर तीसरी बार भारी भरकम जीत के साथ पुनः केंद्र में भाजपा की सरकार बनने जा रही है. डबल इंजन की सरकार बनने से निश्चित ही देश और प्रदेश और भी ऊंची बुलंदियों को छूएगा।   भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही ऐसी एक सरकार है जिसने धारा 370 को समाप्त कर दिया. राम मंदिर का भव्य निर्माण में विशेष निर्णय लिया। श्री कौशिक ने बताया कि 1 से 8 अप्रैल तक सभी विधानसभा विशेष सम्मेलन किया जाएगा. यहां के 8 विधानसभा में जाने पर देखा कि आम जनता में भारतीय जनता पार्टी के प्रति अटूट विश्वास है, मोदी की गारंटी से खुश आम जनता अब मोदी को जीत की गारंटी दे रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन