Tuesday 20th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया अंतर्गत जोगियाडेरा में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, पार्षद नरेंद्र देवांगन जी ने पहुंचकर जताया शोक,जोगिया डेरा (वार्ड 18), कोहड़िया।

Vivek Sahu

Sat, May 31, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) वार्ड क्रमांक 18 के अंतर्गत आने वाले जोगिया डेरा भवानी मंदिर क्षेत्र में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से श्रीमती सविता मांझी पति अजय मांझी नामक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।   प्राप्त जानकारी के अनुसार, कविता जी रोजमर्रा के कार्यों में लगी हुई थीं, तभी अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।   परिजन और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, पर तब तक देर हो चुकी थी।   घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड प्रतिनिधि श्री देवांगन जी ने मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।   उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस असीम पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।   जनप्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार को शासन की ओर से मिलने वाली सहायता योजनाओं की जानकारी भी दी और आश्वस्त किया कि प्रशासन स्तर पर हर संभव मदद दिलाई जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन