Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: सर्वहारा वर्ग के विकास की चिंता करती है कांग्रेस : ज्योत्सना महंत संसदीय क्षेत्र में सघन जनसंपर्क जारी

Vivek Sahu

Sun, Mar 31, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) कोरबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के द्वारा संसदीय क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क व दौरा की कड़ी में आज धनरास, लोतलोता, सिरकी छुरीखुर्द, रिसदी में पहुंचकर वे जनता से रूबरू हुईं।   सांसद ने लोगों से कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने सर्वहारा वर्ग के विकास के लिये हमेशा से काम किया है।   जातिगत भेदभाव की राजनीति कांग्रेस नहीं करती और न ही गरीबों में भेद करती है बल्कि गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए कांग्रेस काम करती आई है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस की सरकार भरोसेमंद सरकार है। हमने संकल्प लिया है कि केंद्र में सरकार बनने पर महिलाओं, युवाओं, किसानों सहित अन्य सभी वर्ग के लोगों के लिये पांच प्रमुख योजनाओं पर काम करेंगे।   नारी न्याय योजना के अंतर्गत प्रत्येक गरीब परिवार की एक महिला को 8333 रुपए हर महीने देने का संकल्प हम पूरा करेंगे। किसानों के लिए एमएसपी लागू किया जाएगा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे साथ ही महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है।   ज्योत्सना महंत ने कहा कि इन संकल्पों की पूर्ति का मार्ग जनता के हाथ में है और कांग्रेस की प्रचंड मतों से सरकार बनाकर लाएंगे, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है।   मितानिनों, आंगनबाड़ी कर्मियों का बढ़ायेंगे मानदेय सांसद ज्योत्सना महंत ने इस बात का विश्वास दिलाया है कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही मैदानी स्तर पर महत्वपूर्ण कार्य करने वाली मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं, रसोईया का मानदेय बढ़ाया जाएगा।   महिलाओं एवं बच्चों के विकास में योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कर्मियों के नियमितीकरण की दिशा में भी कांग्रेस की सरकार काम करेगी, इसका मैं विश्वास दिलाती हूं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन