Wednesday 21st of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: सीमांकन के लंबित प्रकरणों पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, समय-सीमा से बाहर के प्रकरणों में लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत होगी कार्यवाहीराजस्व अधिकारियों को 30 अप्रैल तक दिया गया समय, 1 मई से होगी कार्यवाही

Vivek Sahu

Wed, Apr 26, 2023

कोरबा। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज समय सीमा की बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदारों को निर्देशित किया कि सीमांकन के प्रकरण समय सीमा से बाहर नहीं होने चाहिए। उन्होंने लम्बित प्रकरणों पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह लापरवाही नहीं चलेगी और 30 अप्रैल तक संबंधित अधिकारी प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें, एक मई के बाद समय सीमा के पश्चात लम्बित रहने वाले सीमांकन के प्रकरणों पर लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत संबंधित अधिकारियों पर प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री झा ने लम्बित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने नक्शा,बटांकन के कार्यों में प्रगति नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने बेरोजगारी भत्ता पोर्टल में पंजीकृत बेरोजगारों के दस्तावेजों की जाँच कर शीघ्रता से स्वीकृति के निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि कोई भी परिवार सर्वे में न छूटे। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने स्कूली विद्यार्थियों के बनाये जा रहे जाति प्रमाणपत्रों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिले में कोविड-19 की समीक्षा करते हुए सीएमएचओ को निर्देशित किया कि कोरोना गाइडलाइंस के अनुसार जाँच कर आवश्यक कार्यवाही की जाए। कलेक्टर ने अस्पताल में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सभी को सावधानी बरतने भी कहा। उन्होंने राजस्व न्यायालयों में नामांतरण के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अभिलेख शुद्धता, डायवर्सन, मसाहती ग्रामों की समीक्षा की और तहसीलदार, एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यालयों में सभी पंजियों को अद्यतन करना सुनिश्चित करें। संभाग आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत सभी अभिलेखों का रखरखाव और स्टॉक पंजी व्यवस्थित हो। कलेक्टर ने जिले में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों को एक्टिव रखने के निर्देश दिए। इस दौरान वनमण्डलाधिकारी श्री अरविंद पीएम, श्रीमती प्रेमलता यादव, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू एवं विजेंद्र पाटले, जिला पंचायत के सीईओ श्री नूतन कंवर, सहित सभी एसडीएम अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन