Wednesday 21st of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: सुशासन तिहार अंतर्गत 5 मई को जिले के ग्राम पंचायत भैसमा, पोंड़ीउपरोड़ा और मदनपुर में क्लस्टरवार समाधान शिविर का होगा आयोजन।

Vivek Sahu

Mon, May 5, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) सुशासन तिहार 2025 के तृतीय चरण 5 मई 2025 से 31 मई 2025 के बीच जिले के सभी विकासखंडों के क्लस्टर ग्रामों में समाधान शिविर आयोजन कर ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।   साथ ही प्राप्त आवेदनों के निराकरण की भी जानकारी दी जाएगी। समाधान शिविर के तहत 5 मई को कोरबा विकासखंड के ग्राम पंचायत भैंसमा कलस्टर अंतर्गत सम्मिलित ग्राम पंचायत भैसमा, ढोंगदरहा, चीतापाली, करमंदी, बगबुड़ा, चाकामार, करूमौहा, कुरूडीह, गोढ़ी, बेंदरकोना, मुढुनारा, हेतु भैंसमा हाई स्कूल भवन में शिविर आयोजित किया जाएगा।   विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत 5 मई को पोड़ी उपरोड़ा क्लस्टर सम्मिलित ग्राम पंचायत पसान, लैंगी, कुग्हारीसानी, बैरा, खोडरी प, चन्दौटी, कर्री, अडसरा, सेन्हा हेतु पोड़ी उपरोड़ा हॉस्पिटल के सामने मिनी स्टेडियम में शिविर और पाली विकासखण्ड अंतर्गत 05 मई को मदनपुर क्लस्टर अंतर्गत सम्मिलित ग्राम पंचायत मदनपुर, कुटेलामुड़ा, बड़ेबांका, नानबांका, नवापारा, पटपरा, डोड़की, सगुना हेतु मदनपुर माध्यमिक शाला परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन