Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: जाति-धर्म के नाम पर बांट रही भाजपा, विकास के नाम पर देश को विनाश की ओर ले जा रहे।

Vivek Sahu

Thu, Apr 4, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने आज पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोड़ानाला, चुहरापारा, सिरदौनपारा, मांझापारा, कुदरीपारा, घोघरापारा, मारगांव का सघन जनसंपर्क किया।   इस दौरान उपस्थित ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि कांग्रेस की सरकार इस चुनाव में आप सबको बनाना है।   कार्यकर्ताओं और आम जनता के सहयोग से कोरबा लोकसभा और केन्द्र में कांग्रेस की सरकार काबिज होगी तो देश का विकास होगा। आज देशभर में लोगों को जाति-धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है, विकास के नाम पर विनाश की ओर भाजपा की सरकार शहर से लेकर गांव तक को ले जा रही है।   उद्योगों के कारण किसानों के लिए खेतिहर जमीन तक नहीं बच रही और लोग बेघर हो रहे हैं। युवाओं के सामने बेरोजगारी की समस्या है तो महिलाओं को मात्र 1 हजार रुपए देकर उनके कीमती वोट को खरीदने के लिए भाजपा ने लालीपॉप थमाया है।   सांसद ने कहा कि अपना कीमती वोट सही नेतृत्व चुनने के लिए दें और कांग्रेस का हाथ मजबूत करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर हम 5 गारंटी देने का वादा करते हैं जिनमें सबसे प्रमुख प्रत्येक गरीब परिवार की महिला को 8333 रुपए हर महिने और साल में 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।   युवाओं के लिए रोजगार के अवसर निर्मित होंगे, उन्हें उद्योगों से जोड़ा जाएगा। किसानों की भी हम गारंटी लेंगे जिससे उनका जीवन स्तर ऊपर उठेगा।   जनसंपर्क के दौरान जहां ग्रामवासियों के द्वारा सांसद का स्वागत किया गया वहीं सभी ने उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा भी दिया। इस दौरान सांसद के साथ शशिलता पाण्डेय व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन