Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: भाजपा लोकसभा प्रत्याशी ने दीपका में किया जनसंपर्क

Vivek Sahu

Fri, Mar 22, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) सोमवार को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व लोकसभा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय ने कटघोरा विधानसभा के दिपका एवं बाकी मोंगरा मंडल में जनसम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने माँ समलाई मंदिर में पूजा कर विजयनगर,देवनगर,झाबर बस्ती, बतारी दीपका,मोंगरा बस्ती एवं सर्वमंगला नगर में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित एवं आमजन से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने दीपका बाजार में रोड शो के जरिए व्यापारिक परिसरों जनसम्पर्क भी किया, जिसमें करमा नृत्य दल के साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम नजर आया। इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। डॉ सरोज पांडेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दिन-रात गांव, गरीब एवं महिलाओं की चिंता में लगे रहते हैं। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की। जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास, लखपति दीदी एवं ड्रोन दीदी आदि शामिल है। विधानसभा चुनाव के पहले मोदी जी ने जो गारंटी दी थी, वह आज हमारे राज्य सरकार ने उस गारंटी को पूरी कर दी है। आज हर महिला के खाते में 1-1 हजार रुपये महीने का आ गया है। महिलाएं छोटे-मोटे खर्चे के लिए स्वयं सक्षम हो गयी है।   उन्होंने कहा कि यह चुनाव मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। इसीलिए हमें मोदी जी के नाम पर वोट करना है। सुश्री पांडेय ने कहा कि आपने अपना कीमती वोट देकर कांग्रेस की सांसद को जिताकर भेजा था, लेकिन वह कांग्रेस की सांसद क्षेत्र की चिंता करना छोड़ अपनी चिंता में लगी रही।   उन्होंने कोरबा लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए ना कोई काम किया ना ही यहां के लोगों के सुख-दुख के चिंता की। आप फिर से वह आपके दरवाजे आने वाली है हमें ऐसे नेताओं से बचकर रहना। हमें कोरबा क्षेत्र के विकास के लिए नेता नहीं बेटी को चुनना है। इस दौरान महामंत्री संतोष देवांगन, मनोज शर्मा, मण्डल अध्यक्ष देवांगन सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन