Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: बीजेपी के नेता और प्रशासन के अधिकारी, बाजार से उठा ले गए गरीबों की सब्जी तरकारी। देखें वीडियो

Vivek Sahu

Fri, Apr 5, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )बीजेपी नेता और प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी, बाजार से उठा ले गए गरीबों की सब्जी तरकारी, जी हां बाजार में सब्जी तरकारी बेचने वालों ने यही आरोप लगाकर इस तानाशाही का विरोध करते हुए पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है।   आपको बता दें कि ये मामला कटघोरा के वार्ड नं 4 आज़ाद नगर का है जहां पौनी पसारी योजना के तहत बाजार में पसरा लगाकर गरीब सब्जी तरकारी बेचकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि सब्जी भाजी बिक्री करने के अलावा हम गरीबों के पास दुसरा कोई आय का साधन नही है। वीडियो में देखिए महिला बता रही है, किस तरह बीजेपी नेता पवन अग्रवाल के इशारे पर कटघोरा के तहसीलदार बृज भूषण सिंह मंडावी ने सब्जी भाजी जप्त कर गाड़ी में ले गए और रात 7 बजे सामान को वापस करने के लिए भेजा था, इसमें भी आधा।   https://youtu.be/Tvo16OqN5_8?si=dp28TweRPdpyMd-q   इस तानाशाही के खिलाफ आज बुधवार को उक्त गरीबों को बेवजह तंग करने का गंभीर कृत्य करने वालों के खिलाफ कलेक्टर एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र सादर निवेदन है कि हम सभी सब्जी विक्रेता वार्ड नं. 04, आजाद नगर कटघोरा में 50-55 वर्षों से पौनी पसारी बाजार में पसरा लगाकर सब्जी विक्रय का कार्य करते चले आ रहें है। हमारे द्वारा शांतिपूर्वक अपना व्यवसाय किया जाता है, उक्त व्यवसाय हमारे परिवार के जीकोपार्जन का एकमात्र साधन है।     https://youtu.be/rkZU1Lk2yVU?si=1lDCcufxoxlI0mdI   सब्जी विक्रय के अलावा हमारे पास और कोई धंधा नहीं है, हम पूर्ण रूप से बेरोजगार है। स्वरोजगार के उद्देश्य से हम करीबन 50-60 लोग डेली मार्केट का धंधा करते है कि पूर्व नगर पालिक उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल द्वारा हमारे डेली मार्केट में आकर यहाँ सब्जी लगाने नहीं दूँगा जो करना है कर लेना, अभी के अभी इस जगह को खाली कर दो कहकर डेढ़ माह पूर्व धमकी दिया था और बीच बीच में आकर धमकी देते रहता है और झगड़ा को बढ़ाने के लिए अपने घर-परिवार के गाय (पालतु पशु) को बीच बाजार तरफ छोड़ दिया जाता है और जो करना है कर लेना कहकर धमकी देता है। पवन अग्रवाल अपने पद का व ऊंची पहुँच का लाभ लेते हुए तहसीलदार कटघोरा को हम डेली मार्केट वालों के खिलाफ झूठा शिकायत किया गया है जिस कारण दिनांक 03.04.2024 शाम 4:00 बजे तहसीलदार कटघोरा बिना पूर्व सूचना के हमारे समानों को जबरन जप्ती बना लिए और यहाँ दुबारा मत बैठना कहकर हमारे समान को अपने साथ ले गये हैं। इस प्रकार पवन अग्रवाल और तहसीलदार कटघोरा के द्वारा सांठगांठ कर हमारे खिलाफ कार्यवाही कर हमें प्रताड़ित किया जा रहा है। उक्त डेली मार्केट हमारे जीवन यापन का एकमात्र साधन है, यदि हमें डेली मार्केट से भगा दिया जाता है, जगह खाली करवा दिया जाता है तो हमारे समक्ष भूखे मरने की नौबत आ जायेगी। हम सभी आस पास के गांव वाले डेली मार्केट में सब्जी विक्रय का कार्य करते है। हमारे डेली मार्केट से आने जाने के साधन में कोई परेशानी नहीं होती है. अतः श्रीमान् से प्रार्थना है कि हमें वार्ड नं. 04, आजाद नगर में डेली मार्केट का कार्य बंद करवाने वाले, धमकी देने वाले पवन अग्रवाल के विरूद्ध कार्यवाही करने की कृपा करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन