Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: कोरबा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने कोरबा और निहारिका क्षेत्र में किया पैदल जनसंपर्क

Vivek Sahu

Sun, Mar 24, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) लोकसभा क्षेत्र की भाजपा सांसद प्रत्याशी डॉ सुश्री सरोज पांडेय निहारिका और मुख्य मार्ग कोरबा में जनसंपर्क पर निकली। सड़क किनारे ठेला-गुमटी वालों से लेकर बड़ी-बड़ी दुकानों और शो रूम सहित क्षेत्र के आम नागरिकों से मुलाकात और हालचाल जानकर भाजपा को जिताने की अपील की। घंटाघर के पास ठेला-गुमटी वालों से भी सह्दयता पूर्वक मिली और युवतियों से हाथ मिलाकर अपील किया । उन्होंने कहा की देश में प्रधानमंत्री के रूप में फिर से नरेंद्र दामोदर भाई मोदी को लाना है, और देश को और आगे बढ़ाना है। जब सरोज पांडेय युवतियों से, ठेला-गुमटी चलाने वाली महिलाओं से हाथ मिलाते हुए आगे बढ़ रहीं थीं, तो पीछे से महिलाएं और युवती कहती नजर आयीं कि कितनी सुंदर हैं…। देवी जैसी दिखती हैं…उनका आभामंडल देवताओं जैसा चमक रहा है…, लेकिन न तो उनके चेहरे में दम्भ दिखा न ही घमंड। सरोज पांडेय इसके बाद चौपाटी भी पहुंची और सभी से मिलकर सहजता के साथ जिताने की अपील की। कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी की गारंटी का पाम्पलेट भी बांटा गया। सरोज पांडेय के साथ केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन भी लोगों से कमल खिलाने की अपील की और कहा कि इस बार सरोज पांडेय दीदी को ऐतिहासिक मतों से जिताएं और देश में फिर से भाजपा की सरकार बनाएं। इस पैदल रैली- जनसंपर्क के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र पांडेय, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह, निगम में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, रामनारायण सोनी, नरेंद्र पाटनवार सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के सदस्य उपस्थित थे।   रैली की शक्ल में निकला जनसंपर्क में भाजपा का झंडा लेकर कार्यकर्ता चल रहे थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन