Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: वन विभाग वनमंडल कोरबा की बड़ी सफलता

Vivek Sahu

Tue, Mar 26, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )होली के त्यौहार के दौरान जब सभी कर्मचारी अधिकारी अपने घरों में होते हैं ऐसे समय में वन विभाग वनों को आग से बचाने के लिये रात रात भर जद्दोजहद करता नजर आता है क्यों कि पूरी आशंका होती है शिकार के लिये अथवा तेंदूपत्ता के लिये वन अधिकारियों का त्यौहार के मद्दे नजर अनुपस्थिति पाकर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा आग लगाई जायेगी।   इसी को ध्यान में रखते हुए दिनांक 24.03.2024 को वनमंडलाधिकारी कोरबा के निर्देश पर वनमंडल के क्षेत्रीय वन अधिकारी लगातार गश्ती पर थे। इसी दरमियान परिसर वन अधिकारी श्रीमती गीता नेताम वन परिक्षेत्र करतला को सूचना मिली कि लबेद ग्राम से लगे जंगल कक्ष क्र 1168 में पहाड़ पर आग लगी है।   श्रीमती गीता नेताम ने अपने वरिष्ठ वन अधिकारियों को सूचित करते अपने सभी साथियों को एवं फायर वाचर्स को साथ लेकर स्वयं आग बुझाने के लिये रात्रि में ही लगभग 7.30 बजे पहुँच गयी।   इधर सूचना पाकर वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश चौहान ने शासकीय वाहन से सभी फायर वाचर्स को एकत्र कर लाने के लिये अपने ड्राईवर को भेज कर मौके पर उपस्थित वनाधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के लिये स्वयं अपने निजी वाहन से तत्काल पहुँच गये। ग्राम चीताखोल में जहाँ पहाड़ के नीचे एकत्रित सभी स्टाफ को मनोबल बढ़ाते हुए वनमंडलाधिकारी को वस्तुस्थिति से अवगत कराया एवं उनके निर्देश पर आग लगाने वालों को जो कि आग लगा कर पहाड़ से टार्च की रोशनी पर नीचे उतर रहे थे की घेराबंदी की।   अलग अलग जगहों पर अंधेरे में सभी स्टाफ को लगा दिया गया तथा फायर वाचर्स जंगल की आग बुझाने के लिये जंगल में घुस गये।   वन विभाग की गतिविधि को समझते हुए संदिग्ध लोग वन क्षेत्र से भागने लगे।   स्वयं वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं अन्य स्टाफ ने भागते हुए दो संदिग्धों को पकड़ा। उनके थैलों की जाँच की गई तो जैसा कि आशंका थी आग शिकार के लिये लगाई गई थी उनके थैले से जंगली सुअर का मांस लगभग आधा किलो एक ताजा काटा गया कान तथा जंगली सुअर का थूथन बरामद किया गया।   वनमंडलाधिकारी कोरबा श्री अरविंद पी.एम. के दिशानिर्देशन में यह उनकी बेहतरीन सफलता है। फायर वाचर्स ने भी अपना काम किया तथा आग पर काबू पाया। वनमंडलाधिकारी श्री अरविंद पी एम की इस सफलता में वन परिक्षेत्र करतला राजेश चौहान के साथ वृत्त वन अधिकारी बरपाली श्री बिरेश कुमार शुक्ला, वन अधिकारी श्रीमती गीता नेताम, श्री चंद्रशेखर सिंह कंवर, श्री हरिनारायण बंजारे, श्री कपिल कुमार कंवर श्री विजयेंद्र सिंह नेटी, श्री विष्णु प्रसाद साहू, श्री जगदीश खूंटे एवं श्री सुकलाल सिंह कंवर के साथ सभी फायर वाचर्स का विशेष योगदान रहा।   पकड़े गए संदिग्धों की सूचना पर आगे की कार्यवाही की जा रही है। श्री राजेश चौहान रेंजर ने ऐसे ही त्यौहार के अवसर पर पूर्व में भी एक बड़ी कार्यवाही की थी जिसके कारण उनका तत्कालीन विधायक ने स्थानांतरण करा दिया था। इस बार क्या फिर उनका स्थानांतरण होगा?

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन