Wednesday 21st of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: बालको की महिला कर्मचारियों को खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान।

Vivek Sahu

Fri, Mar 21, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोयला एवं खान मंत्रालय द्वारा खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया। हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बालको की रूचि शर्मा और हिमांशी गुप्ता सम्मानित की गई। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे और तेलंगाना की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री डी. अनसूया सीताक्का भी मौजूद थीं।   कार्यक्रम के दौरान खनन उद्योग में असाधारण योगदान के लिए देशभर की 46 उत्कृष्ट पेशेवरों को सम्मानित किया गया।   बालको के लिए गौरवान्वित पल है कि रुचि शर्मा (डिवीजनल कमर्शियल ऑफिसर) और हिमांशी गुप्ता (बिजनेस एनालिस्ट, डिप्टी सीईओ, मेटल) को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।   महिलाओं द्वारा खनन उद्योग में बाधाओं को तोड़कर आगे बढ़ने को सराहा गया। खनन क्षेत्र में महिलाओं को पहचान दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रुचि शर्मा ने बताया कि यह सम्मान खनन क्षेत्र में समर्पण और योगदान के साथ बालको के विश्वास का परिणाम है। पिछले 11 वर्षों में मुझे सहयोग तथा प्रोत्साहित करने के लिए कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन को दिल से धन्यवाद देना चाहूँगी।   कंपनी हमेशा विविधता और समावेश का समर्थन करने के साथ विशेष रूप से महिलाओं के लिए समानता का अवसर और सशक्तिकरण की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं, जिससे खनन उद्योग में बाधाओं को तोड़ने और रूढ़ियों को चुनौती देने में मदद मिलती है।   इस क्षेत्र में योगदान देने और नवाचार को आगे बढ़ाने तथा अधिक ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करता है। बालको में लगभग तीन साल से कार्यरत हिमांशी गुप्ता ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर मिला यह सम्मान उन अवसरों और अनुभवों का प्रतिबिंब है।   ऐसे प्रेरक और सशक्त मंच का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। इस पुरस्कार को प्राप्त करने से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है और मुझे उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने की प्रेरणा मिली है। यह मेहनत, समर्पण और मार्गदर्शन के महत्व को उजागर करता है।   बालको के निरंतर समर्थन और विविधता के प्रति इसकी अटूट प्रतिबद्धता से इस क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिला है। बालको ने अपनी महिला कर्मचारियों को सशक्त बनाने तथा अधिक समावेशी कार्यस्थल बनाने के लिए आवश्यक कदम पर ध्यान केंद्रित किया है।   महिला कर्मचारियों की उपलब्धियाँ खनन क्षेत्र में में नारी शक्ति की बढ़ती उपस्थिति का प्रमाण हैं, जो भावी पीढ़ियों को आगे बढ़ने और नेतृत्व करने के लिए प्रेरित करती हैं। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक महिला कर्मचारियों की संख्या 30 प्रतिशत करना है।   साथ ही महिला कर्मचारियों के अनुकूल कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए विभिन्न परियोजना संचालित किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन