Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: आलू प्याज बेचने से लेकर GST इंस्पेक्टर बनने तक का सफर,बबलू गुप्ता

Vivek Sahu

Wed, Dec 6, 2023
छत्तीसगढ़: कोरबा (न्यूज उड़ान) जिला के सीतामढ़ी निवासी बबलू गुप्ता हाल ही में वस्तु एंव सेवा कर (जीएसटी) इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हुई हैं, जिसके लिए न तो उन्होंने महंगी कोचिंग क्लास ली थी और न ही लाखों रुपए खर्च किए थे। बबलू गुप्ता के पिता संतोष गुप्ता पेशे से बाजार में आलू-प्याज बेचकर घर खर्च चलाते हैं, जो किसी तरह से इस महंगाई भरे दौर में अपने परिवार का गुजारा करते हैं। ऐसे में बबलू गुप्ता ने जब सिविल सर्विस की तैयारी करने का फैसला किया, तो उनके पास कोचिंग क्लास जाने के लिए पैसे नहीं थे। लेकिन बबलू ने मुश्किल हालातों के आगे घुटने नहीं टेके और अपने फैसले पर अड़े रहे, जिसकी बदौलत उन्होंने दिन रात मेहनत की और जीएसटी इंस्पेक्टर बनने में सफलता हासिल कर लिया। बबलू बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में एक होनहार लड़का है, इसलिए उनके पिता ने उन्हें पढ़ाई करने से नहीं रोका। बबलू रानी रोड स्थित गायत्री स्कूल 2015 में 12वीं 95.6% छत्तीसगढ़ मेरिट सूची में 5वीं रैंक हासिल कर कोरबा जिला का नाम रोशन किया था उसके बाद सेेेेे लगातार मेहनत करते रहे. 2020 में एसएससी परीक्षा के समय पढ़ाई के साथ-साथ बुधवारी बाजार में बड़े भाई गोपाल गुप्ता के साथ आलू प्याज बेचनेे का काम भी करता था, साथ ही चाचा और पापा की तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भी रहता थाl “बबलू गुप्ता की पढ़ाई पर एक नजर” 2015 में 12वीं 95.6% छत्तीसगढ़ मेरिट सूची में 5वीं रैंक हासिल कर कोरबा जिला का नाम रोशन किया था 2018 में पोस्ट ऑफिस में जीडीएस के रूप में सेलेक्ट हुआ और पोस्टमैन के रूप में अपनी सेवा दिया 2018 में रेलवे ग्रुप डी क्लियर किया लेकिन फिजिकल में रह गया 2019 रेलवे एनटीपीसी क्लियर करने से 3 नंबर से रह गयाl पोस्ट ऑफिस में काम करते हुए. 2020 में एसएससी सीजीएल का पहला प्रयास किया लेकिन नहीं निकला पायाl 2021 में एसएससी एमटीएस फर्स्ट बार में ही क्लियर कियाl 2022 में एसएससी सीएचएसएल परीक्षा क्लियर किया पर मेन्स में रह गया 2022 में एसएससी सीपीओ सब इंस्पेक्टर का एग्जाम क्लियर किया लेकिन चेस्ट 2 सेंटीमीटर कम पड़ गया और उसमें भी नहीं हो पाया 2022 एसएससी सीजीएल फिर से क्लियर किया लेकिन मेन्स में 0.9 नंबर से रह गयाl अंततः एसएससी सीजीएल 2023 क्लियर किया ऑल इंडिया रैंक 641 जीएसटी (एक्साइज इंस्पेक्टर) बन गयाl इस परीक्षा को भी एम.टी.एस. के पद पर कार्य करते हुए क्लियर किया है। एम.टी.एस. के रूप में अभी वह केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग बिलासपुर में पदस्थ है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन