Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: जिले में 5 विद्युत वितरण केंद्र की स्वीकृति, कोरबा सांसद का रहा प्रयास

Vivek Sahu

Thu, Oct 6, 2022
कोरबा| कोरबा संसदीय क्षेत्र के कोरबा जिले में नए विद्युत वितरण केंद्रों की स्वीकृति मिली है। सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के निरंतर प्रयासों और क्षेत्रवासियों के द्वारा की गई मांगों को प्रमुखता से राज्य शासन के समक्ष रखे जाने पर कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्रांतर्गत छुरीकला, भिलाईबाजार, पोड़ीउपरोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पोड़ी तथा रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामपुर और सोहागपुर में वितरण केंद्र स्वीकृत किया गया है। राज्य शासन के ऊर्जा विभाग द्वारा इसके अलावा कोरबा संसदीय क्षेत्र के मरवाही विधानसभा क्षेत्र अंंतर्गत सिवनी में भी वितरण केंद्र की स्वीकृति हुई है। इन क्षेत्रों में नए वितरण केंद्र की स्थापना हो जाने से विद्युत की निर्बाध आपूर्ति में उत्पन्न होने वाली बाधा को दूर किया जा सकेगा। क्षेत्र के कांग्रेस जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने नए विद्युत वितरण केंद्र की स्वीकृति के लिए सांसद श्रीमती महंत का आभार माना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन