Tuesday 20th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: चौक चौराहों पर सामान बेचने वालों से यातायात हो रहा बाधित, अधिवक्ता धनेश सिंह ने एसपी से की शिकायत।

Vivek Sahu

Sat, Feb 11, 2023

कोरबा। जिले में इन दिनों बड़ी संख्या में बाहर से घुमंतू प्रजाति के लोग आए हुए हैं । इनमें कुछ परिवार सड़क किनारे जड़ी बूटी बेचता नजर आता है तो कोई फुटपाथ पर डेकोरेटिव वस्तुएं बेचता दिखाई देता है ।

इनके व्यवसाय के चलते आमजनों को वैसे तो कोई दिक्कत या परेशानी नहीं है लेकिन समस्या तब खड़ी हो जाती है जब ये लोग चौक चौराहों पर वाहनों के चारो ओर चक्कर काटते रहते हैं। ऐसे में वाहन चालकों को खासे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। टीपी नगर चौक पर ऐसा नजारा देखना आम बात है।

शहर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता धनेश सिंह ने इस समस्या के प्रति ध्यानाकर्षित करते हुए एसपी उदय किरण से शिकायत की है कि चौक पर दुकानदारी करने वालों के कारण व्यवधान उत्पन्न होता है । खास वर्ग की महिलाओं पुरुषों व उनके बच्चों द्वारा अपना सामान बेचने के लिए वाहनों को घेर लिया जाता है और खरीदने के लिए जबरन दबाव बनाया जाता है ।

अगर मान लिया जाए कि किसी वाहन चालक को प्रोडक्ट पसंद आ जाए तो लाल बत्ती के सामने रुकने के दौरान उसके पास इतना वक्त नहीं रहता कि वह अपनी जेब से पर्स निकाले और सामान की खरीदी करे । अगर पर्स में खुल्ले ना हो तो फिर इनसे खुल्ले लेने के लिए चौक पर खड़े रहना होगा । ऐसे में जाम की स्थिति निर्मित हो जाना लाजिमी है ।

उन्होंने मांग की है कि इस तरह सामान बेचने वालों के लिए निगम प्रशासन द्वारा निश्चित स्थान मुहैया करवाना चाहिए ताकि उनकी रोजी-रोटी भी चल सके और चौक पर यातायात भी बाधित ना हो ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन