Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 ब

कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की

मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी ।

जनगणना का कार्य समय-सीमा में पूरी गंभीरता और सावधानी से करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन लोगों को भयादोहन करने वालों के विरुध्द की गयी कार्यवाही।

Vivek Sahu

Mon, Jan 1, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) प्रार्थी पुरुषोत्तम पटेल पिता जगदीश प्रसाद पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी नगोई बसेरा थाना कटघोरा जिला कोरबा का चौकी उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि दिनांक 31 दिसंबर 2023 के शाम 4:00 बजे के आसपास सुरेंद्र वैष्णव एवं सुरेंद्र राठौर नाम का व्यक्ति अपने आप को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों को डरा धमका कर रकम की मांग कर रहे हैं, जो प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध घटित होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।   प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेंद्र शुक्ला के दिशा निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं श्रीमान नगर पुलिस शिक्षक महोदय कोरबा श्री भूषण ekka के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री अभिनव कांत, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रेमचंद साहू एवं साइबर सेल प्रभारी अजय सोनवानी के नेतृत्व में अधीनस्थ स्टाफ के साथ विशेष टीम तैयार कर उक्त आरोपियों का धर पकड़ किया गया ।   प्रकरण की विवेचना एवं संकलित साक्ष्य के आधार पर आरोपियां के मेमोरेंडम अनुसार सुरेंद्र वैष्णव से लोगो को भयभीत कर प्राप्त रकम ₹220 तथा आरोपी सुरेंद्र राठौर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नाग वॉकीटॉकी को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन