Tuesday 20th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद भारत सरकारकी क्षेत्रीय संस्था उष्ण कटिबंधीय वन अनुसंधान जबलपुर द्वारा अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय परिसर में बांस के पौधे का किया गया वृहद वृक्षारोपण

भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद भारत सरकारकी क्षेत्रीय संस्था उष्ण कटिबंधीय वन अनुसंधान जबलपुर द्वारा अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय परिसर में बांस के पौधे का वृहद वृक्षारोपण किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य ए डी एन बाजपेई ने बांस के पौधे का रोपण किया। तत्पश्चात आईसीएफआरई -टी एफ आर आई के निदेशक डॉक्टर नितिन कुलकर्णी और डॉक्टर फातिमा शिरीन विभागाध्यक्ष ने ऑनलाइन माध्यम से बांस के पौधे का हमारे जीवन में क्या महत्व है इस पर प्रकाश डाला ।पूरा वृक्षारोपण संस्थान के वैज्ञानिक डॉक्टर कौशल त्रिपाठी के मार्गदर्शन किया गया इस कार्य में उनके सहयोगी मुकेश सोनकर रहे परिसर में मुख्य रूप से बेबुसा बालकोआ , बंबूसा तुलदा, मेलोकन्ना बंबू सोईडस, थारस्टेचिस ओलिवरी, डेड्रो क्लामस, हेमिल्टन, बेंबुसा वल्ग रिस, बेमबुसा नूतन, प्रजाति के बांस लगाए गए इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा एच एस होता, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा, डॉ शुमोना भट्टाचार्य, डॉ गौरव साहू, डॉ यशवंत पटेल, डॉ सौमित्र तिवारी, रेवा कुलश्रेष्ठ , हैरी जॉर्ज,मोनिका पाठक सहित विश्व विद्यालय के अधिकारी, प्राध्यापक, अतिथि शिक्षक कर्मचारी और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक विनोद कौशिक बी डी चंद्राकर उपस्थित

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन