Wednesday 21st of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: कलेक्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों की ली बैठक

सक्ती  कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का जिले में सफल एवं बेहतर आयोजन सुनिश्चित करने के लिए आज जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाने के अलावा वंचित हितग्राहियों को इन योजनाओं से लाभान्वित कराने का प्रयास किया जाना है। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में निर्धारित रूट के अनुसार किया जाएगा। कलेक्टर ने यात्रा के आयोजन हेतु जिले के नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में जिला स्तरीय समिति का गठन कर लिया गया है। कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, नोडल अधिकारी पंचायत श्री बी पी भारद्वाज, संयुक्त कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, एसडीएम सक्ती श्री पंकज डाहिरे, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री सूरज राठौर सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन