Wednesday 21st of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के दिल्ली साउथ कैफे में निकला कोबरा, ग्राहकों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी। 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामप

दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा: INTUC में बड़ा फेरबदल, भावेश भारद्वाज हटाए गए, सुखसागर दास बने नए जिलाध्यक्ष।

: कलेक्टर ने किया सकरेली कला के हायर सेकेण्डरी स्कूल का निरीक्षण

सक्ती , कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने सकरेली कला के हायर सेकेण्डरी स्कूल का निरीक्षण किया जहां उन्होने 10 वी एवम 12वी की आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को जानने के लिए शिक्षकों एवम छात्रों के साथ चर्चा की। चर्चा में उन्होने शिक्षकों को आगामी परीक्षा के लिए छात्रों को अच्छे से तैयारी कराने कहा एवम समय समय पर नियमित टेस्ट लेते रहने एवम उनके अभिभावकों से मिलकर घर पर भी उनको पढ़ाई के लिए प्रेरित करने कहा। छात्रों से चर्चा में उन्होने छात्रों से सवाल जवाब कर उनकी पढ़ाई का स्तर जाना एवम उनके टेस्ट कॉपी की जांच की। उन्होंने विद्यार्थियों को स्कूल के बाद घर पर भी 5 से 6 घंटे नियमित अध्ययन करके अपने आप को परीक्षा के लिए अच्छे से तैयार कर परीक्षा में प्रथम आने हेतु प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे, स्कूल के प्राचार्य एवम शिक्षक उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन