Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

कोरबा : राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान)

राज्योत्सव के भव्य आयोजन में जिला न्यायालय कोरबा के न्यायाधीशों ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव की अगुवाई में सहभागिता करते हुए नागरिकों को कानूनी अधिकार और निःशुल्क कानूनी सहायता के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनो तक पहुंचाई गई।

राज्योत्सव में लगाए गए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के स्टाल के माध्यम से न्यायाधीशों द्वारा नागरिकों को बताया गया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों को न्याय सुलभ कराने के लिए निःशुल्क विधिक सहायता की व्यवस्था उपलब्ध है।

न्यायाधीशों ने लोक अदालत की उपयोगिता, विवादों के आपसी सहमति से त्वरित निराकरण तथा न्यायालयीन प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी भी साझा की।

इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराना, न्याय तक उनकी पहुंच आसान बनाना तथा लोक अदालत के माध्यम से लंबित विवादों के सरल एवं शीघ्र निराकरण के प्रति विश्वास मजबूत करना रहा।

राज्योत्सव में विधिक जागरूकता की यह पहल न्याय को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

इस अवसर पर न्यायाधीशों ने राज्योत्सव में लगे समस्त स्टालों का अवलोकन भी किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन