Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की मां वेदवती अग्रवाल का निधन हो गया। उनकी बेटी प्रिया अग्रवाल ने फेसबुक पर पोस्ट कर यह जानकारी दी।

Vivek Sahu

Sun, Oct 6, 2024
मुंबई,06 अक्टूबर । वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की मां वेदवती अग्रवाल का निधन हो गया। उनकी बेटी प्रिया अग्रवाल ने फेसबुक पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। प्रिया अग्रवाल ने लिखा, “आज, हमारी मां हमें छोड़कर मोक्ष यात्रा पर निकल गई। मां के बिना मैं अधूरा महसूस करूंगा। उनकी कमी जीवन में किसी तरह पूरी नहीं की जा सकेगी।” उन्होंने आगे लिखा, “उन्होंने ही हमें उस जगह पहुंचाया जहां आज हम हैं। उनके बताए रास्ते पर हम चल पाएं, ये ही उस पवित्र आत्मा को हमारी श्रद्धांजलि होगी। आप सभी ने उनके लिए प्रार्थना की। आपका आभार। वसुधैव कुटुंबकम्।”
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने भी अपनी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनके निधन से व्यापारिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन