Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: जम्मू के राजौरी में कुख्यात ड्रग तस्कर की 20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

Vivek Sahu

Sat, Jul 13, 2024
जम्मू/राजौरी /न्यूज उड़ान जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को राजौरी जिले में कुख्यात ड्रग तस्कर की 20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की है।   व्यापार मंडल प्रधान जिला राजौरी व अन्य लोगों ने पुलिस प्रशासन के कार्य की सराहना की है।   जिला पुलिस मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस ने ड्रग तस्करों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए राजौरी में पुलिस ने कुख्यात ड्रग तस्कर मेरोज आजम पुत्र स्व. मोहम्मद आजम निवासी ठूडी जिला राजौरी से संबंधित संपत्ति लगभग ₹20 लाख मूल्य का आवासीय घर जब्त किया है।   यह कार्रवाई एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 68-ई सह 68-एफ (1) के तहत की गई और यह पुलिस थाना राजौरी में एफआईआर संख्या न. 431/2022 धारा 8/21/22/25/29 एनडीपीएस अधिनियम व एफआईआर संख्या 148/2024 धारा 8/21/22/25/29 के मामले से जुड़ी हुई है।   पुलिस द्वारा की गई जांच/पूछताछ के दौरान संपत्ति की पहचान अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के रूप में की गई थी। यह संपत्ति प्रथम दृष्टया नशीली दवाओं के तस्कर द्वारा नारकोटिक ड्रग और साइकोट्रोपिक पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित की गई थी।   यह अभियान मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। इससे पहले भी पुलिस अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को जब्त करने के साथ नहीं सुधरने वाले लोगों को गिरफ्तार कर स्लाखो दे चुकी है।   जिला व्यापार मंडल प्रधान राजेश गुप्ता बिट्टू शाह, सरदार राजेंद्र सिंह आदि क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। .... रिपोर्टर - अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन