Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने जीता चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब, रोहित शर्मा ने खेली 76 रनों की पारी

Vivek Sahu

Sun, Mar 9, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )  IND vs NZ Final Champions Trophy 2025: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 251 रन बनाया था. जवाब में टीम इंडिया ने 6 विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. रोहित शर्मा ने 76 रनों की पारी खेली. जबकि श्रेयस अय्यर ने 48 रनों का योगदान दिया. रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को दिलाई शानदार शुरुआत 252 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. रोहित ने पारी के पहले ओवर के दूसरी ही गेंद पर शानदार छक्का जड़ अपना इरादा जाहिर कर दिया कि वो एक बड़ी पारी खेलने वाले हैं. रोहित और गिल के बीच पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने एक अविश्वसनीय कैच लपक शुभमन गिल की पारी को समाप्त किया. गिल 50 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए. रोहित शर्मा ने खेली 76 रनों की पारी इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें माइकल ब्रेसवेल ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद रोहित ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर टीम इंडिया की पारी को संभाला, लेकिन फिर एक बड़े शॉट खेलने के चक्कर में स्टंप के पीछे आउट हो गए. रोहित शर्मा को रचिन रविंद्र ने विकेटकीपर टॉम लैथम के हाथों स्टंप आउट कराया. रोहित शर्मा 83 गेंदों पर 7 चौके और 8 की मदद से 76 रनों की पारी खेली. श्रेयस अय्यर ने दिया 48 रनों का योगदान इसके बाद श्रेयस अय्यर और अक्षर के बीच चौथे विकेट के लिए 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर श्रेयस अय्यर का रचिन रवींद्र ने शानदार कैच पकड़ा. अय्यर 62 गेंद पर 2 चौके और दो छक्के की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अक्षर पटेल 20 गेंद पर 29 रन बनाकर माइकल ब्रेसवेल का शिकार बने. केएल राहुल और जडेजा ने भारत को दिलाई जीत हार्दिक पांड्या 18 गेंद पर 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वहीं आखिरी में केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने भारत को शानदार जीत दिलाई. केएल राहुल 33 गेंद पर 34 रन बनाकर नाबाद लौटे. जडेजा 6 गेंद पर 9 रन बनाकर नाबाद रहे. न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सैंटनर ने 2-2 विकेट चटकाए. जेमिसन और रचिन रवींद्र को 1-1 सफलता मिली

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन