Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: ढोल नगाड़ों के साथ दंगल में लड़कियों ने दिखाया दम, कुश्ती में महिला पहलवानों ने लड़कों को किया चित्त

Vivek Sahu

Fri, Oct 27, 2023
जम्मू/राजौरी (अनिल भारद्वाज)- केंद्र शासित राज्य जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिला राजौरी के एक गांव में लड़कियों ने पहली बार कुश्ती की प्रतियोगिता में भाग लिया, भारत-पाक के साथ लगते डींग गाव में पहली बार ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें महिला पहलवानों ने दो-दो हाथ दिखाए, और महिला पहलवानों ने पुरुष पहलवानों चित्त किया। नौशहरा उपजिला में नियंत्रण रेखा के पास प्रतियोगिता का आयोजन डींग दंगल कमेटी द्वारा करवाया गया। देश के विभिन्न राज्यों से आये लोगों और पहलवानों ने राजौरी डींग के सरपंच रमेश चौधरी के इस खेल प्रतियोगिता की खूब सराहना की। जो पिछले करीब एक महीने से दंगल की तैयारियों में जुटे हुए थे। डींग दंगल कमेटी ने भारत-पाक के साथ लगते गांव में दंगल करवाया। विजेता व उप विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। इसका शुभारंभ महात्मा पलनाथ ने किया। दंगल में छह राज्यों के पहलवानों ने दमखम दिखाए। बड़ी माली में हिमाचल के देवा पहलवान व रियासी ( जम्मू-कश्मीर) के अनिल में करवाया गया। अनिल ने देवा को हराकर 16 हजार रु. इनाम जीता। दूसरे मुकाबले में रियासी के छोटा ने पंजाब के बिल्ला को हराकर 12 हजार रुपये इनाम पाया। तीसरे मुकाबले में पंजाब के हैप्पी ने साहिल पठानकोट को पराजित किया। उसे 10 हजार रुपये इनाम दिया गया। चौथी माली में अमृतसर के नवप्रीत ने अमनदीप कौर को धूल चटाई। उसमें 9 हजार रुपये इनाम देकर सम्मानित किया गया। दिल्ली के शीला ने प्रीत हरियाणा को पराजित कर 5100 रुपये इनाम जीता। चार दिव्यांगों सहित अन्य महिला और पुरुष पहलवानों ने भी दमखम दिखाए। इस मौके पर जिला विकास परिषद सदस्य संगीता शर्मा, बीडीसी चेयरमैन नीना शर्मा, एडीसी करतार सिंह, एडिशनल एसपी मो. रफी गिरी, डीएसपी जहीर अब्बास, जितेंद्र कुमार सहायक कमांडेंट सीआरपीएफ, सरपंच रमेश चौधरी उपस्थित थे। दंगल कमेटी सदस्यों व अधिकारियों ने युवाओं को खेल कूद के लिए प्रेरित किया। वहीं पंचायत के सरपंच के इस खेल कूद कार्य की चर्चा रही। जिन्होंने पहली बार भारत-पाक नियंत्रण रेखा के पास महिला पहलवानों को मुकाबला करने का मौका दिलवाया। और महिला पहलवानों ने ढोल नगाड़ों के साथ माटी को चूम दो दो हाथ दिखाए। इस मौके पर लोगों व युवाओं में खुशी देखी गई। ...... फोटो कैप्शन - भारत-पाकिस्तान नियंत्रण के पास डींग में दंगल का आयोजन ...

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन