Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: सीआरपीएफ बटालियन द्वारा राजौरी में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन ।

Vivek Sahu

Tue, Feb 11, 2025
जम्मू/राजौरी/ न्यूज उड़ान 246 बटालियन सीआरपीएफ ने राजौरी जिले के स्वास्थ्य विभाग के सहयोग सोमवार को गांव चटियाड़ में जन कल्याण कार्यक्रम के तहत सुनील कुमार कमांडेंट 246 बटालियन द्वारा एक मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।   शिविर का मुख्य उद्देश्य जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना और क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर मुफ्त स्वास्थ्य देखभाल और दवा उपलब्ध कराना था।   शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी डॉ. जफर (मेडिसिन) और डॉ. संगीता गुप्ता (डेंटल सर्जन) ने भाग लिया और ढाई सौ के करीब महिलाओं, बच्चे , बुजुर्गों को मुफ्त परामर्श, सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप और मुफ्त दवा वितरण सहित कई सेवाएं प्रदान की। टीम ने स्वच्छता, सफाई और बीमारी जैसे विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर भी ग्रामीणों को जागरूक किया।   गांव चटियाड़ के ग्रामीण सरदार मोहम्मद ने जन कल्याण कार्यकम का उ‌द्घाटन किया। इस अवसर पर रईस अहमद, सहायक कमांडेंट, ऑफिसर कमांडिंग ए/246 बटालियन ने क्षेत्र के सभी लोगों से नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करके फिट रहने की अपील की और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। सुरक्षा के साथ-साथ सीआरपीएफ द्वारा ऐसे चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर स्थानीय लोगों और बल के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने में सक्रिय रूप से शामिल रही है। चटियाड़ के पूर्व सरपंच विनोद कुमार, डूंगी ब्राह्मणा के विपिन दत्ता और कल्लर के तुफैल चौधरी ने ग्रामीणों के साथ शिविर के आयोजन के लिए सीआरपीएफ का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के और कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया। रिपोर्ट- अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन