Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: कांग्रेस विधायक राजौरी ने हिरा खेत्र से टुंडीत्रार सड़क पर तारकोल बिछाने का किया शुभारंभ , ग्रामीणों में खुशी

Vivek Sahu

Sun, Nov 17, 2024
राजौरी/जम्मू / न्यूज उड़ान जिला राजौरी के अंतर्गत ग्रामीणों की पुरानी सड़क समस्या के मध्यनजर तारकोल बिछते ही ग्रामीणों में ख़ुशी देखने को मिली। हिरा खेत्र से टुंडीत्रार इलाकों को जोड़ने वाली सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य कांग्रेस विधायक राजौरी इफ्तिखार अहमद द्वारा लाल रिबन काट शुरू करवाया गया। और ग्रामीणों ने विधायक इफ्तिखार का मुंह मीठा करवाया। ख़ुशी जाहिर की। इस मौके पर पूर्व सरपंच और सम्बंधित विभाग अधिकारी मौजूद थे।   यह महत्वपूर्ण विकास क्षेत्र में परिवहन को आसान बनाने और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए किया गया जिससे स्थानीय निवासियों और व्यवसायों को समान रूप से लाभ होगा विधायक ने कहा। कांग्रेस विधायक (एमएलए) राजौरी इफ्तिखार अहमद ने सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए बुनियादी ढांचे के विकास के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को शहर व मुख्य सड़क के साथ जोड़ना बहुत जरूरी है।   मैं चाहता हूं कि बिना किसी बेर विरोध , अमीर गरीब के राजौरी क्षेत्र का विकास हो। सड़क पक्की होने से लोगों को लाभ मिलेगा और साथ ही वाहन चालकों को आराम मिलेगा। लोगों की यात्रा सुरक्षित होगी।   विधायक ने जनता को आश्वासन दिया कि सरकार राजौरी में सड़क के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो बेहतर पहुंच और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य जिले में बेहतर कनेक्टिविटी बनाने और विकास को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों को जारी रखना है।   वहीं क्षेत्र के लोगों ने विधायक को अन्य समस्याओं से भी अवगत करवाया। और उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में एक-एक कर अन्य समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं देर शाम अलग अलग गांवों और शहर राजौरी के प्रतिनिधि मंडलों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। रिपोर्ट अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन