Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही जांच में नही पाई गई मद्यपान अथवा अवैध बिक्री की प

कोरबा में 6 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री धनवंतरी जयंती।

Sp office के कैबिन मे निकाला कॉमन वुल्फ स्नेक वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

: सरकारी कालेज डुंगी में युवा उद्यमी विकास अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

Vivek Sahu

Sun, Dec 15, 2024
राजौरी/ न्यूज उड़ान जम्मू संभाग के जिला राजौरी के अंतर्गत शहीद घनी शाम सरकारी डिग्री कालेज डुंगी में कैरियर काउंसलिंग सेल ने कॉलेज में विकसित भारत के एक भाग के रूप में युवा उद्यमी विकास अभियान पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   कार्यक्रम का आयोजन कालेज प्राचार्य डा. जयपाल सिंह के तत्वाधान में किया गया। जिसका उद्घाटन प्रोफेसर काजल सम्याल के स्वागत भाषण के साथ हुआ।   जिसमें विद्यार्थियों को पढ़ाई पूरी करने के बाद स्वरोजगार की दिशा में बढ़ने और स्वरोजगार के बेहतर भविष्य के निर्माण के बारे में बताया गया।   प्रो. काजल ने विद्यार्थियों व अन्य लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि काॅलेज की पढ़ाई समाप्त होने के बाद स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। पढ़ाई पूर्ण करने के पश्चात किसी पर आश्रित रहने की जरूरत नहीं है। बल्कि स्वरोजगार के माध्यम से अपने पैरों पर खड़ा हो सकते है। देश में बढ़ती हुई बेरोजगारी के कारण शासकीय सेवा के विकल्प के रूप में व्यवसाय की तरफ सोचना पड़ेगा।   उद्यमिता के तहत व्यवसाय का चुनाव अपनी रूचि के हिसाब से चयन करना चाहिए, व्यवसाय में हर आदमी सफल नहीं हो सकता और न ही आदमी असफल हो सकता है।   व्यवसाय का चयन करने के बाद इस दिशा में पूरी ताकत से आगे बढ़ने और परिस्थितियों को परखने की सलाह दी।   आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, कारीगर प्रशिक्षण योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।   अर्थशास्त्र के सहायक प्रोफेसर अहसान अहमद ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों व अन्य लोगों को जागरूक किया।   जीएस सरकारी डिग्री कॉलेज डूंगी के प्राचार्य डा. जयपाल सिंह ने इस पहल का स्वागत किया और छात्रों के भविष्य को आकार देने में ऐसे कार्यक्रमों के महत्व पर जोर दिया। डा. सिंह ने कहा कि आज की तेजी से बदलती दुनिया में उद्यमिता न केवल आर्थिक स्वतंत्रता का अवसर प्रदान करती है, बल्कि हमारी स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। डा. सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि में खुश हूं कि हमारा संस्थान इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है और में आपको आश्वासन देता हूं कि हम भविष्य में ऐसी पहल का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।   कालेज द्वारा आने वाले समय भी ऐसे ही जागरूकता कार्यक्रम आगे भी करवाए जाएंगे। युवा उद्यमी विकास जागरूकता कार्यक्रम में प्रो. प्रतिमा भूषण, प्रो नैंसी, प्रोफेसर इकबाल, प्रोफेसर रजनीश कुमार, प्रो. अशरफ वानी, प्रो. रोमान, प्रो मेहनाज, प्रो आशियाना कौसर, प्रो शौकत आदि विद्यार्थी अन्य स्टाफ उपस्थित था। रिपोर्टर...अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन