Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: जम्मू के राजौरी में नियंत्रण सीमा को लांग रहे दो आतंकियों को सेना ने किया ढेर, दो राइफल और पिस्तौल बरामद , तलाशी अभियान जारी ।

Vivek Sahu

Wed, Sep 11, 2024
जम्मू/राजौरी/न्यूज उड़ान भारतीय सेना ने सोमवार को राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर के लाम क्षेत्र में घुसपैठ विरोधी अभियान में दो पाकिस्तान आतंकियों को ढेर कर दिया है।   भारतीय सेना व जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान सीमावर्ती क्षेत्र लाम के जंगल को खंखालने में लगे हुए है।   सेना की नाइट कोर ने कहा कि खुफिया एजेंसियों और जम्मू कश्मीर पुलिस से संभावित घुसपैठ के बारे में मिली जानकारी के आधार पर भारतीय सेना ने मध्यरात्रि को नौशहरा के लाम सीमावर्ती क्षेत्र में घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया।   जिसमें पास के जंगल में हरकत देखी और नियंत्रण सीमा को लांग आए दो आतंकियों ने सेना जवानों पर गोलियां चला भागने ही रहे थे कि मार कर ढेर कर दिया गया है और उनके कब्जे से दो एके-47 राइफल और एक पिस्तौल सहित बड़ी मात्रा में युद्ध सामग्री बरामद की गई है।   फिलहाल, क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है ताकि किसी और संभावित घुसपैठ का पता लगाया जा सके। रिपोर्ट ...अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन