Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: एनटीपीसी कोरबा द्वारा चारपारा कोहडिया में महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Vivek Sahu

Tue, Nov 29, 2022
कोरबा। एनटीपीसी कोरबा में सामाजिक नैगमिक दायित्व के अन्तर्गत परियोजना प्रभावित ग्राम चारपारा कोहड़िया में 26 नवंबर 22 को महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 100 महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त किये। इस स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठ विशेषज्ञ डा. प्रतिमा महेन्द्रा के नेतृत्व में उनके टीम द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाईयां दी गयी।स्वास्थ्य शिविर में पहूंचे सभी महिलाओं को मैत्री महिला समिति द्वारा मेडिकल किट प्रदान किया गया। शिविर में मैत्री महिला समिति एनटीपीसी कोरबा के अध्यक्षा श्रीमति राजश्री जेना, उपाध्यक्षा श्रीमति संगीता अंबर, महासचिव श्रीमति रेखा श्रीवास्तव सहित समिति के अन्य पदाधिकारी गण और नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड पार्षद नरेन्द्र देवांगन एवं सीएसआर के प्रतिनिधि उपस्थित थे। श्रीमति राजश्री जेना ने कहा कि एनटीपीसी हमेशा परियोजना प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहा है और इसी उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया है. परिवार में महिलाएं यदि स्वस्थ रहते हैं, तो परिवार खुश हाल रहता है। पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने इस कार्य क्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि एनटीपीसी के ऐसे शिविर के आयोजन से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और उन्हें बहुत लाभ होता है। शिविर में ग्राम चारपारा के मितानिन दीदीयों ने भी अपनी उपस्थित दर्ज करायीं। अन्य परियोजना प्रभावित गाँवों में ऐसे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सीएसआर विभाग द्वारा कराये जाएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन