Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: टीपी नगर से चोरी हुआ ट्रेलर वाहन 23 लाख का डाला बरामद।

Vivek Sahu

Tue, Aug 26, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )दिनांक 28.07.2025 को प्रार्थी अजय कुमार अग्रवाल पिता बसंत लाल अग्रवाल उम्र 49 साल सा० सीतामणी कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा के द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया है कि, यह ट्रांस्पोर्टिंग का काम करता है। वाहन ट्रेलर क. सीजी 04 पीई 3294 परिवहन कार्यालय में प्रार्थी के नाम पर पंजीकृत है तथा इसके वाहन को चालक केसर अंसारी विगत 02 वर्षों से चला रहा है।   दिनांक 28.07.2025 को केसर अंसारी ने दोपहर करीब 04:00 बजे इसे फोनकर बताया कि दिनांक 25.07.2025 को सायं 06:30 बजे वाहन ट्रेलर क. सीजी 04 पीई 3294 के डाला को टीपी नगर गुरुद्वारा के पास खड़ी कर इंजन को बनवाने के लिये आईसर वर्कशॉप टीपी नगर में बनने हेतु दिया था।   दिनांक 27.07. 2025 को रात्रि करीब 09:00 बजे वाहन ट्रेलर क. सीजी 04 पीई 3294 के डाला को टीपी नगर गुरुद्वारा के पास जाकर देखा, जो खड़ी थी, किन्तु अभी उक्त डाला नही है, कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है।   घटना की सूचना पाकर यह टीपी नगर आकर देखा तो इसका वाहन ट्रेलर क. सीजी 04 पीई 3294 के डाला कीमती 23,00,000/- (ताईस लाख रुपये मात्र) को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर पुलिस चाकी सीएसईबी जिला कोरबा में अपराध कमांक 455/2025 धारा 303 (2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं कायमी की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।   मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री नितीष ठाकुर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर निरीक्षक प्रमोद डनसेना, चौकी प्रभारी सीएसईबी स०उ०नि० भीमसेन यादव एवं सायबर सेल प्रभारी उ०नि० अजय सोनवानी को त्वरित कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुआ था।   वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालान में चौकी प्रभारी सीएसईबी स०उ०नि० भीमसेन यादव एवं सायबर सेल प्रभारी उ०नि० अजय सोनवानी के द्वारा अपने मातहत स्टाफ के साथ मिलकर घटनास्थल एवं आसपास का सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया।   मूकबीर सूचना के आधार पर उक्त संदिग्ध व्यक्त्ति मामले का प्रबल संदेही होने पर दिनांक 25.08.2025 को चौकी प्रभारी सीएसईबी के नेतृत्व में टीम गठित कर बलौदाबाजर रायपुर रवाना किया गया था तथा आरोपी चन्दन कुमार यादव पिता सहबीर यादव उम्र 24 साल सा० ग्राम बारा थाना नवदिहा बाजार जिला पलामू (झारखण्ड) को घेराबंदी कर पकड़कर पुछताछ पर ।   आरोपी द्वारा दिनांक 27/28.07.2025 की दरम्यानी रात्रि में टीपी नगर कोरबा से प्रार्थी अजय कुमार अग्रवाल के चोरी गए वाहन ट्रेलर क. सीजी 04 पीई 3294 के डाला को अपने ट्रेलर हार्स क. सीजी 12 ए एक्स 2433 में फंसाकर चोरी करना स्वीकार किया तथा उक्त डाला के रजिस्ट्रेशन नंबर एवं चेचिस नंबर को मिटाकर अपने वाहन सीजी 12 ए एक्स 2433 का स्टीकर लगा देना एवं उपयोग करना बताते हुए अपने ट्रेलर हार्स क. सीजी 12 ए एक्स 2433 तथा चोरी किया डाला बाड़ी कीमत 23 लाख का को विधिवत जप्त किया गया है एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय कोरबा न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन