Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: जेल ब्रेक के तीन आरोपियों को कोरबा पुलिस ने पकड़ा। सभी आरोपी पास्को एक्ट के आरोपी थे।

Vivek Sahu

Thu, Aug 7, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )दिनांक 02 अगस्त 2025 को जिला जेल कोरबा से चार आरोपी 01. थाना सिविल लाइन के आरोपी दशरथ सिदार 02. चौकी राजगामार से आरोपी राजा कंवर 03. थाना बालको से आरोपी सारण सिक्कू एवं 04. थाना श्याम से आरोपी चंद्रशेखर राठिया चारों आरोपियों को पास्को एक्ट के धाराओं के तहत विभिन्न दिनांक में जेल दाखिल किया गया था।   उक्त चारों बंदी कोरबा जेल की निगरानी को भेदते हुए फरार हो गए थे। ये सभी आरोपी पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में विचाराधीन बंदी थे।   घटना की सूचना प्राप्त होते ही श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) द्वारा मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए त्वरित एवं ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए गए।   पुलिस अधीक्षक कोरबा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री भूषण एक्का के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें अनुभवी पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं साइबर सेल के सदस्यों को शामिल करते हुए आठ निरीक्षक एवं 50 आरक्षकों का दो टीमबनाया गया।   पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियों की तलाश हेतु कोरबा जिले के साथ ही आसपास के जिलों में लगातार दबिश दी गई।   पुलिस अधीक्षक कोरबा के द्वारा फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं पता बताने वाले व्यक्ति को 10000 का इनाम का घोषणा किया गया था आरोपियों की सूचना देने वाले का नाम पुलिस विभाग की तरफ से गोपनीय रखा जाएगा। फरार आरोपियों के पता तलाश में तकनीकी विश्लेषण, गुप्त सूचना एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से कोरबा पुलिस को तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो को रायगढ़ जिले से गिरफ्तार किया गया, जिनमें—। 1. सरना सिंकु, पिता शंकर सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी लालघाट, मुंडा मोहल्ला, थाना बालको, जिला कोरबा। 2. राजा कंवर, पिता टीकाराम कंवर, उम्र 22 वर्ष, निवासी भुलसीडीह, चौकी राजगामार, जिला कोरबा। उक्त दोनों को कोरबा पुलिस की विशेष टीम द्वारा रायगढ़ जिले में सुनियोजित घेराबंदी कर पकड़ा गया। वहीं, एक अन्य आरोपी को कोरबा शहर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान इस प्रकार है— 3. दशरथ सिदार, पिता प्रताप सिंह सिदार, उम्र 19 वर्ष, निवासी पूरी बाहर, नीचे मोहल्ला, रामपुर, थाना सिविल लाइन, कोरबा। इन तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर वैधानिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस की विशेष टीम चौथे फरार आरोपी चंद्रशेखर राठिया की तलाश में सतत कार्यरत है और शीघ्र ही उसकी भी गिरफ्तारी की संभावना है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उक्त आरोपियों में से एक की प्रेमिका बार-बार पुलिस को गुमराह कर रही थी तथा जानबुचकर भ्रामक जानकारी देकर फरारी में सहयोग कर रही थी।   उसके विरुद्ध भी कोरबा पुलिस के द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह सफलता कोरबा पुलिस की सतर्कता, तकनीकी दक्षता और संयुक्त टीमवर्क का प्रतिफल है। आम नागरिकों से भी अनुरोध किया जाता है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन