Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: प्रदेश के श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने श्रमवीरों के बच्चों को बोर्ड परीक्षा में सफलता अर्जित करने पर दी शुभकामनाएं।

Vivek Sahu

Fri, May 9, 2025
रायपुर (न्यूज उड़ान) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा है कि श्रमिकों के बच्चे भी समाज के अन्य वर्गाें के बच्चों की तरह उन्हें भी आगे बढ़ने का अवसर मिले। इस दिशा में श्रम विभाग द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश के श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा सफलता अर्जित करने वाले श्रमिक परिवार के बच्चों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विष्णु देव की सरकार में अब मजदूर का बच्चा अब मजदूर नहीं रहेगा। श्रम मंत्री श्री देवांगन ने कहा है कि कक्षा 12वीं में तीन छात्राओं ने सर्वाेच्च अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर टॉप-10 में जगह बनाई है। इसी तरह कक्षा 10वीं मंे 25 छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा पास की है। उन्हें श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों दो-दो लाख रूपए के प्रोत्साहन राशि जल्द प्रदान की जाएगी। इनमें कक्षा 12वीं में रायगढ़ जिले से पंजीकृत श्रमिक की बिटिया कुमारी कृतिका यादव, बेमेतरा जिले से ऋतु साहू एवं रायपुर जिले से लुभी साहू ने सफलता अर्जित की है। इसी तरह कक्षा 10वीं में नारायणपुर जिले से संदेश करंगा, जशपुर जिले से नगमन कुमार खुटिंया, पूर्णिमा पैकरा, हर्षिता सिंह, पूजा चौहान, ऋतु कर्रें, माही डडसेना, धमतरी जिले से सौरभ जोशी एवं डिंपल, सुकमा से प्रियंका मुचाकी, रायगढ़ जिले रौनित चौहान, बलरामपुर जिले बिट्टू कुशवाहा, सरगुजा जिले भूमिका राजवाडे एवं खूशबू बारिक, राजनांदगांव जिले भूमिका साहू, बालोद जिले भावन साहू, बिलासपुर से उत्कर्ष केशरवानी, बेमेतरा जिले से गीतिका वर्मा, मुंगेली जिले से गितिका वर्मा एवं गगन सिंह राजपूत, कोरबा जिले से निखिल कुमार एवं आस्था केशरवानी, इसी तरह सक्ती जिले से मेघा चंद्रा, पायल सिंह एवं अंशू पटेल के नाम शामिल हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन