Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: वाणिज्य उद्योग मंत्री श्री देवांगन 09 मई को कोरबा में 1.18 करोड़ रूपए के विकास कार्याें का करेंगे भूमिपूजन।

Vivek Sahu

Fri, May 9, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )प्रदेश के वाणिज्य उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन शुक्रवार 09 मई को शाम 4 बजे नगर निगम कोरबा के कोसाबाड़ी जोन के अंतर्गत 01 करोड़ 18 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्याे का भूमिपूजन करेंगे। इनमें ओमफ्लैट के सामने डिंगापुर सामुदायिक भवन के पास कोसाबाड़ी जोन के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 32 (पूर्व वार्ड) अंतर्गत मेन रोड़ से सामुदायिक भवन तक सीसी रोड़ एवं नाली निर्माण लागत राशि 14 लाख रूपए, बैगीनडभार बस्ती में कलेक्ट्रेट एटीएम तक पेवर ब्लॉक बिछाने का निर्माण कार्य स्वीकृति राशि 36 लाख रूपए, डिंगापुर भगत समाज मुक्तिधाम में बॉड्री वाल निर्माण लागत 10 लाख रूपए, चंद्रभूषण घर से लल्लन वर्मा घर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य 7 लाख रूपए, शासकीय उच्चतर माध्यमिक पीडब्ल्यूडी रामपुर कोरबा में साईकल स्टैंड का निर्माण स्वीकृत राशि 6.30 लाख रूपए का भूमिपूजन करेंगे। उद्योग मंत्री श्री देवांगन शाम 05 बजे कोरबा के गोकुल नगर हाउसिंग बोर्ड जगन्नाथ मंदिर के पास भूमिपूजन कार्य में शामिल होंगे। इनमें वार्ड क्रमांक 31 (पूर्व वार्ड) शांति विहार मोहल्ला में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य स्वीकृत राशि 12 लाख, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल दादरपुर में सायकल स्टैंड का निर्माण कार्य राशि 6.30 लाख, खरमोरा रूद्र नगर नचेनदास साहू के घर से बसंत खरे तक, चेतन श्रीवास घर से मनोज पटेल घर तक एवं देव जायसवाल घर से पाल सिंह कंवर घर तक पीव्हीसी पाईप लाईन बिछाने का कार्य स्वीकृत राशि 12.19 लाख रूपए, गोकुलनगर हाउसिंग बोर्ड जगन्नाथ मंदिर के पास शेड एवं आहर्ता निर्माण स्वीकृत राशि 5 लाख रूपए शामिल है। इसके पहले मंत्री श्री देवांगन अपरान्ह 3 बजे ट्रांसपोर्ट (टीपी) नगर जोन कार्यालय में सुशासन तिहार 2025 समाधान शिविर में सम्मिलित होेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन