Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: कोरबा पुलिस द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज रूगड़ा, बालको में जागरूकता सेमिनार आयोजित।

Vivek Sahu

Sun, Aug 24, 2025
कोरबा( न्यूजउड़ान )समय-समय पर आमजन को जागरूक करने हेतु कोरबा पुलिस द्वारा विभिन्न अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पॉलिटेक्निक कॉलेज रूमगड़ा बालको में एक विशेष जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में साइबर सेल कोरबा, यातायात पुलिस एवं महिला सेल की टीमों ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।   साइबर सेल कोरबा द्वारा साइबर अपराध एवं फ्रॉड के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।   इसमें डिजिटल अरेस्ट, एपीके फाइल इंस्टॉलेशन, ओटीपी शेयरिंग, बैंक संबंधी ठगी, सोशल मीडिया से जुड़े अपराध आदि विषयों पर विस्तार से बताया गया।   साथ ही राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं CEIR पोर्टल (मोबाइल चोरी/गुम होने पर शिकायत हेतु) के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।   पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को यह भी समझाया कि अगर किसी के साथ ऑनलाइन ठगी होती है तो वह तुरंत नजदीकी थाने में या 1930 नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव हो सके। यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया और सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाया। महिला सेल ने छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी। साथ ही गुड टच और बैड टच की विस्तृत जानकारी देकर छात्राओं को आत्मरक्षा और सजगता के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर पुलिस टीम द्वारा विस्तारपूर्वक दिया गया, जिससे कार्यक्रम और भी प्रभावी एवं संवादात्मक बना। कोरबा पुलिस का यह अभियान युवाओं और छात्र-छात्राओं को जागरूक एवं सजग बनाकर समाज में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि साइबर अपराध से सतर्क रहें, किसी भी प्रकार की ठगी होने पर तुरंत नजदीकी थाने या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।   यातायात नियमों का पालन करें तथा महिला सुरक्षा संबंधी किसी भी समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन