Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश।

सीएसईबी 1320 मेगावाट संयंत्र निर्माण स्थल से उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब ₹1 लाख के मशरूका सहित उपकरण बरा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’

प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण

: प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला में शामिल हुए कोरबा भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी

Vivek Sahu

Mon, Sep 1, 2025
रायपुर/कोरबा,( न्यूज़ उड़ान) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन द्वारा प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में किया गया। इस कार्यशाला में कोरबा जिले से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी भी सम्मिलित हुए। श्री मोदी ने कार्यशाला के अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह आयोजन संगठनात्मक संरचना को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ है। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में प्रदेश के सभी मोर्चों के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष, सभी जिलों के जिला अध्यक्ष एवं मोर्चा अध्यक्ष शामिल हुए। कार्यशाला के दौरान सभी ने मिलकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात के 125वें संस्करण को सुना, जिसे जीवन के लिए प्रेरणादायक बताया गया। इसके बाद संगठन के शीर्ष नेताओं द्वारा नवनियुक्त अध्यक्षों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण सत्र में इस बात पर जोर दिया गया कि नई कार्यकारिणी के साथ तालमेल बनाकर संगठन और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक कैसे पहुँचाया जाए। साथ ही यह भी बताया गया कि सोशल मीडिया जैसे आधुनिक माध्यमों का उपयोग कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को व्यापक रूप से प्रचारित करना आवश्यक है। प्रशिक्षण में बूथ स्तर एवं शक्ति केंद्रों पर कार्यरत कार्यकर्ताओं को संगठित रखते हुए जनता तक भाजपा संगठन की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों को पहुँचाने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजीव सिंह, एमआईसीसी सदस्य अजय, चंद्रा, लकी नंदा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन