Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: देवांगन महाकुंभ 2025 के आयोजन एवं सामाजिक भवन के लोकार्पण हेतु अहम बैठक संपन्न।

Vivek Sahu

Mon, May 26, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवांगन महाकुंभ 2025 का आयोजन 1 जून 2025, रविवार को किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों एवं समाज के चारों प्रकोष्ठों के समन्वय से संपन्न होगा। इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक कोरबा स्थित होटल टॉप एंड टाउन में आयोजित की गई। जिसमें समाज के वरिष्ठजनों, प्रकोष्ठ प्रतिनिधियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने भाग लिया।   बैठक में महाकुंभ के सफल आयोजन एवं सामाजिक भवन के लोकार्पण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।   कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाएं, कार्य विभाजन, आमंत्रण, सांस्कृतिक गतिविधियाँ एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विमर्श किया गया।   इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्षद,भाजयुमो जिला महामंत्री कोरबा एवं अध्यक्ष देवांगन समाज श्री नरेन्द्र देवांगन जी, संरक्षक में श्री झाकेंद्र देवांगन जी, महासचिव श्री सनत देवांगन जी,डॉ प्रदीप देवांगन जी,श्री छेदी लाल देवांगन जी,श्री यशवंत देवांगन जी,श्री लक्ष्मी चंद देवांगन जी, उपाध्यक्ष में श्री भुवनेश्वर देवांगन जी,श्री देवेंद्र देवांगन जी,श्री दिलचंद देवांगन जी,श्री जगन्नाथ देवांगन जी,श्री लक्ष्मी देवांगन जी,सचिव में श्री आनंद देवांगन जी, श्री मोतीलाल देवांगन जी,श्री राजू देवांगन जी,श्री श्यामनारायण देवांगन जी,श्री शरद देवांगन जी, मीडिया प्रभारी श्री अजय देवांगन जी, श्री प्रकाश देवांगन जी,पार्षद एवं श्री पंकज देवांगन जी,सह कोषाध्यक्ष श्री महेंद्र देवांगन जी,विधिक सलाहकार श्री लक्ष्मी देवांगन जी,,श्री एफ आर देवांगन जी,श्री सुरेश देवांगन जी, समेत समाज के वरिष्ठजनों, प्रकोष्ठ प्रतिनिधि जन उपस्थित रहे।   समाज के इस गौरवशाली आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए एवं आवश्यक दायित्वों का निर्वहन करने की प्रतिबद्धता जताई। देवांगन महाकुंभ 2025 न केवल समाजिक एकता का प्रतीक होगा, बल्कि समाज की सांस्कृतिक विरासत को भी नई दिशा प्रदान करेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन