Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: कोरबा मेडिकल कॉलेज में 18 नवम्बर से शुरु होगी कक्षाएं, प्रवेश के लिए काउंसिलिंग इसी माह से

Vivek Sahu

Thu, Oct 13, 2022
  कोरबा। भारत सरकार के मेडिकल कमीशन के द्वारा पिछले महीने कोरबा मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिए जाने के साथ आगे की प्रक्रियाओं पर काम शुरू कर दिया गया है। संकेत मिले हैं कि नवंबर के दूसरे पखवाड़े से यहां कक्षाएं विधिवत शुरू हो जाएंगी। इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के परिसर में मेडिकल कॉलेज को विधिवत शुरू करने की तैयारी की जा रही है। काफी समय से इसके लिए कवायद की जा रही थी। मान्यता की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम जारी है। मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ अविनाश मेश्राम ने बताया कि पंजीकरण का काम शुरू किया जा रहा है। इसके बाद काउंसलिंग की जाएगी 18 नवंबर से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। बताया गया कि मेडिकल की कक्षाएं शुरू होने के बाद भी प्रवेश की प्रक्रिया जारी रहेगी। यह काम नवंबर के अंतिम दिनों तक चलता रहेगा। पिछले वर्ष के शुरुआती दिनों में कोरबा के लिए मेडिकल कॉलेज की घोषणा केंद्र सरकार की ओर से की गई थी जिसके बाद यहां औपचारिक कार्यक्रम में इसका भूमि पूजन किया गया। आगे की प्रक्रियाओं के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए आवेदन से लेकर दूसरे स्तर पर कवायद की गई। कुछ मौके ऐसे आए जब नकारात्मक रिपोर्ट मिलने से परेशानियां सामने आई लेकिन निराश होने के बजाय कमियों को दूर किया गया और पूरी ऊर्जा से काम किया गया। आखिरकार मान्यता मिलने का रास्ता प्रशस्त हुआ है और अब कोरबा के मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा की पढ़ाई शुरू होना संभव हुई है। इसके लिए यहां पर सभी जरूरी संसाधन और व्यवस्था कर ली गई है ताकि चिकित्सा की पढ़ाई करने वालों को बेहतर माहौल मिल सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन