Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: कोरबा पुलिस की अवैध पार्किंग पर सतत कार्रवाई।

Vivek Sahu

Mon, Apr 21, 2025
कोरबा शहर में "नो पार्किंग" स्थलों पर अवैध रूप से वाहनों के खड़े किए जाने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों पर यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विगत दो दिनों के दौरान यातायात पुलिस द्वारा टीपी नगर, राताखार, सीएसईबी चौक,ट्रांसपोर्ट नगर सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इस दौरान नो पार्किंग में खड़े कुल 72 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए ₹21,600 समन शुल्क वसूल किया गया है। यह अभियान आगे भी शहर के अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतत रूप से जारी रहेगा। --- कोरबा पुलिस की नागरिकों से अपील: नगर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करती है।   आपसे अनुरोध है कि अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें एवं "नो पार्किंग" जैसे प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन खड़ा करने से परहेज़ करें। अवैध पार्किंग न केवल सामान्य यातायात को बाधित करती है, बल्कि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के संचालन में भी गंभीर अड़चन उत्पन्न कर सकती है। आपका छोटा सा सहयोग—जैसे वाहन को सही स्थान पर खड़ा करना—शहर को जाममुक्त, सुरक्षित और सुगम बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। कोरबा पुलिस आपकी सुरक्षा और सुविधा हेतु सदैव तत्पर है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन